Begin typing your search above and press return to search.

CG महतारी वंदन योजना: कब आयेगा खाते में पैसा? CM विष्णुदेव ने बताई तारीख, इस दिन 70 लाख महिलाओं के खातों में डलेगा पैसा

CG Mahtari Vandan Yojana: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक्स पर लिखा, "महतारी वंदन योजना की पहली किस्त खातों में हस्तांतरित की जाएगी। इस योजना से 70 लाख महिलाएं लाभान्वित होंगी।"

CG महतारी वंदन योजना: कब आयेगा खाते में पैसा? CM विष्णुदेव ने बताई तारीख, इस दिन 70 लाख महिलाओं के खातों में डलेगा पैसा
X
By Sandeep Kumar

CG Mahtari Vandan Yojana रायपुर। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का फॉर्म 70 लाख से ज्यादा महिलाओं ने भर कर जमा कर दिया है। महिलाओं को अब उनके खातों में रुपये डिपाजिट होने का इन्तेजार हैं। इन सबके बीच मुख्यमंत्री ने इस योजना की पहली क़िस्त किस तारीख को आयेगी इसकी घोषणा कर दी है। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार PM मोदी की एक और गारंटी का जल्द ही प्रदेशवासियों को लाभ देने जा रही है। महतारी वंदन योजना की पहली किस्त 10 मार्च को महिलाओं के खाते में हस्तांतरित की जाएगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को अपने एक्स पर लिखा, "महतारी वंदन योजना की पहली किस्त 10 मार्च को खातों में हस्तांतरित की जाएगी। इस योजना से 70 लाख महिलाएं लाभान्वित होंगी।" महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश में महतारी वंदन योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। योजना अंतर्गत लगभग 70 लाख महिलाओं नेआवेदन किए हैं।

योजना का कियान्वयन सुचारू रूप से सुनिश्चित किये जाने के लिए राज्य मुख्यालय के साथ-साथ प्रत्येक जिले में कंट्रोल रूप स्थापित करते हुए हेल्पलाईन नंबर जारी किया गया है, ताकि किसी भी महिला हितग्राही को कोई समस्या हो तो इस हेल्पलाईन नंबर पर फोन कर अपनी समस्या का निराकरण कर सके। महतारी वंदन योजना के तहत राज्य की महिलाओं को पूरे साल में सरकार की ओर से 12 हजार दिए जाएंगे। यह राशि हर माह हजार रुपए के हिसाब से मिलेगी। नीचे देखें X पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने क्या कुछ कहा...

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story