Begin typing your search above and press return to search.

CG Mahadev App: महादेव ऐप्प के दो बड़े खिलाड़ी रितेश और राहुल को EOW ने किया गिरफ्तार, पुणे से चला रहा था सट्टा

CG Mahadev App: एसीबी मुख्यालय में दोनों आरोपी पर 120 बी, 34, 420, 467, 467, 471 भादंवि व धारा 7,11 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 के तहत अपराध दर्ज है। एसीबी की टीम लगातार दोनों आरोपियों की पता तलाशी कर रही थी।

CG Mahadev App: महादेव ऐप्प के दो बड़े खिलाड़ी रितेश और राहुल को EOW ने किया गिरफ्तार, पुणे से चला रहा था सट्टा
X
By Sandeep Kumar Kadukar

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चर्चित महादेव एप मामले में फरार दो बड़े आरोपियों को एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी राहुल वकटे को टीम ने दिल्ली व रितेश यादव को गोंवा से पकड़ा है। अगस्त 2023 में चंद्रभूषण वर्मा की गिरफ्तारी के बाद से दोनों आरोपी फरार थे।

जानिये मामला

जानकारी के मुताबिक, एसीबी मुख्यालय में दोनों आरोपी पर 120 बी, 34, 420, 467, 467, 471 भादंवि व धारा 7,11 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 के तहत अपराध दर्ज है। एसीबी की टीम लगातार दोनों आरोपियों की पता तलाशी कर रही थी। इसी बीच एसीबी की टीम को राहुल वकटे दिल्ली व रितेश के गोंवा में छुपे होने की सूचना मिली। टीम ने बिना कोई देरी किए दोनों आरोपियों को लोकेट किया। दोनों पिछले आठ माह से वहां छुपे हुए थे।

पूछताछ में खुलासा

दोनों से पूछताछ में पता चला कि राहुल वकटे हवाला के जरिये ही पैसे प्राप्त कर चन्द्रभूषण वर्मा और सतीश वर्मा तक पहुंचाता था। दूसरा आरोपी रितेश यादव पुणे में महादेव एप सट्टा का पैनल संचालन करता था।

आरोपी के नाम पर 3 रजिसटर्ड फर्म

जांच में ये भी पता चला है कि राहुल वकटे के नाम से 3 रजिसटर्ड फर्म भी है, जिसमें बड़ी मात्रा में आरोपियों द्वारा कैश जमा करवाया जाता था। एसीबी की टीम ने हवाला के 43 लाख रूपए फ्रीज कराया गया है।

मालूम हो कि रितेश यादव पुणे में महादेव सटटा ऐप का संचालन कर रहा था। इस मामले में पुणे पुलिस के सहयोग से रेड कार्रवाई की गई थी। टीम ने इस दौरान आठ आरोपियो को पकड़ा था।

Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story