CG LPG Cylinders: मजदूरों के लिए अच्छी खबरः इन मजदूरों को मिलेगा 5 किलों एलपीजी सिलेंडर, खाद्य विभाग ने सभी कलेक्टरों को जारी हुआ पत्र

मंत्रालय
X

मंत्रालय

CG LPG Cylinders: छत्तीसगढ़ में मजदूरों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अब उन्हें 5 किलो एलपीजी सिलेंडर दिया जाएगा। इस बाबत खाद्य विभाग ने सभी कलेक्टरों को पत्र जारी किया है।

CG LPG Cylinders: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रवासी मजूदरों को बड़ी राहत दी है। प्रवासी मजदूरों को अब 5 किलो एलपीजी सिलेंडर दिया जाएगा। मजदूरों को यह सिलेंडर एलपीजी वितरकों के वितरण केंद्रो से मिलेगा। राज्य शासन ने प्रवासी मजदूरों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से 5 किलो के फ्री ट्रेड एलपीजी (गैस) सिलेंडर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इस संबंध में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा सभी कलेक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, प्रवासी मजदूरों को यह सिलेंडर संबंधित एलपीजी वितरकों के वितरण केंद्रों से प्रदान किया जाएगा। सिलेंडर प्राप्त करने के लिए हितग्राहियों को पहचान प्रमाण के रूप में आधार कार्ड (सहमति के साथ) तथा श्रम विभाग द्वारा जारी पंजीयन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के बाद पात्र हितग्राहियों को नया कनेक्शन एवं रिफिल सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

निर्देशों में यह भी कहा गया है कि एलपीजी वितरक 5 किलो सिलेंडरों के दैनिक स्टॉक, बिक्री एवं शेष स्टॉक का नियमित रिकॉर्ड संधारित करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा इन अभिलेखों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।

इसके साथ ही, सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अनियमितताओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन को सख्त निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्य शासन ने कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि इस योजना की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए स्थानीय स्तर पर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि पात्र प्रवासी मजदूर इसका लाभ उठा सकें।

Tags

Next Story