Begin typing your search above and press return to search.
CG Local Holiday News: अगला साल आने से पहले ही घोषित हुआ स्थानीय अवकाश, इन तिथियों को रहेगी छुट्टी
CG Local Holiday News: कलेक्टर अजीत वसंत ने कैलेंडर वर्ष 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाशों की घोषणा की है।

CG Local Holiday News: अंबिकापुर। 2 दिनों बाद वर्ष 2025 समाप्त हो जाएगा और वर्ष 2026 नववर्ष शुरू हो जाएगा। नववर्ष के आगमन से पहले ही सरगुजा कलेक्टर अजीत बसंत ने जिले के लिए स्थानीय अवकाश की घोषणा कर दी है। कलेक्टर के अधिकारिकता में आने वाले तीन स्थानीय अवकाश कैलेंडर वर्ष 2026 के लिए घोषित किया गया है।
पहला अवकाश ढोल ग्यारस ( कर्मा) को 22 सितंबर मंगलवार को घोषित किया गया है। दशहरा से पहले 19 अक्टूबर सोमवार को महाअष्टमी को भी स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। 9 नवंबर सोमवार को दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा को भी स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
Next Story
