Begin typing your search above and press return to search.

CG Liquor Scam: होटल संचालक नितेश पुरोहित और यश पुरोहित गिरफ्तार...एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में चर्चित शराब घोटाला प्रकरण में गिरिराज होटल संचालक नितेश पुरोहित एवं यश पुरोहित को गिरफ्तार किया गया है।

CG Liquor Scam: होटल संचालक नितेश पुरोहित और यश पुरोहित गिरफ्तार...एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई
X
By Sandeep Kumar

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण/एंटी करप्शन ब्यूरो ने शराब घोटाले में दो बड़ी गिरफ्तारी की है। ईओडब्ल्यू की टीम ने गिरिराज होटल संचालक नितेश पुरोहित और यश पुरोहित को गिरफ्तार किया है।

राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण / एन्टी करप्शन ब्यूरो में शराब घोटाले से संबंधित दर्ज अपराध क्रमांक-04/2024, धारा-7,12 भ्र.नि.अधि. 1988 यथा संशोधित अधिनियम 2018 एवं 420, 467, 468, 471, 120 बी भा.द.वि. में गिरिराज होटल के संचालक नितेश पुरोहित एवं उसके पुत्र यश पुरोहित को आज दिनांक 19.09.2025 को ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किया गया है। इसके पूर्व कल आबकारी विभाग के तत्कालीन आयुक्त निरंजन दास की गिरफ्तारी की गई थी।

मार्च 2024 से फरार चल रहे इन तीनों आरोपियों के पक्ष में सर्वोच्च न्यायालय ने क्रमशः सितम्बर 2024 एवं दिसम्बर 2024 में No coercive action का आदेश पारित किया था, जिसके बाद ब्यूरो के नोटिस पर आरोपीगण उपस्थित तो हुए परन्तु प्रकरण में किसी भी प्रकार का सहयोग नहीं किया। दिनांक 17.09.2025 को माननीय सर्वोच्च न्यायालय से No coercive action की रोक हटने के पश्चात् आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

होटल व्यवसायी आरोपी पिता पुत्र सिंडीकेट के प्रमुख सदस्य थे, जिनके द्वारा आबकारी घोटाले की अवैध राशि का संग्रहण, भण्डारण एवं लोकसेवकों तथा निजी व्यक्तियों तक वितरण का कार्य किया जाता था। आरोपीगण को आज विशेष न्यायालय (भ्र.नि.अ.) जिला रायपुर के समक्ष पेश किया गया। पूछताछ हेतु 25. सितम्बर तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। प्रकरण में अग्रिम कार्रवाई जारी है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story