CG Liquor Expensive: महंगी होगी शराब! बढ़ी ड्यूटी, महंगी होगी देशी-विदेशी और बीयर, अफसरों का आया ये दावा
CG Liquor Expensive: छत्तीसगढ़ में शराब पीने वालों के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने शराब पर संशोधित आबकारी ड्यूटी की अधिसूचना जारी कर दी है। जारी राजपत्र के अनुसार देशी-विदेशी (प्रीमियम ब्रांड) और बीयर के दाम बढ़ जाएंगे।

CG Liquor Expensive: रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल 2026 से शराब प्रेमियों को शराब खरीदने के लिए ज्यादा रकम देनी होगी। प्रदेश में शराब की कीमतें बढ़ने वाली है। जारी राजपत्र के अनुसार अब प्रीमियम ब्रांड और देशी व बीयर पर ड्यूटी टैक्स बढ़ाया गया हे। प्रीमियम शराब के हिसाब से अलग अलग ड्यूटी टैक्स तय की गई है। साथ ही शराब की पैकिंग में भी बड़ा बदलाव किया गया है। अब कांच की जगह प्लास्टिक बोतलों में भी शराब मिलेगी।
देशी-विदेशी मदिरा एवं बियर पर ड्यूटी दरे निर्धारित
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी अधिसूचना अनुसार वर्तमान में केवल देशी/विदेशी मदिरा एवं बियर पर ड्यूटी दरे निर्धारित की गई है, जिसमें से अधिकतर मदिरा की ड्यूटी दरे गतवर्ष अनुसार यथावत् रखी गई है। चीप रेंज एवं देशी मदिरा की ड्यूटी दरों में ही आंशिक परिवर्तन किया गया है। मदिरा के फुटकर विक्रय दरों का निर्धारण मदिरा की ड्यूटी दर, मदिरा की खरीदी दर, सी.व्ही.डी. दर, अधिभार दर एवं अधोसंरचना शुल्क आदि के आधार पर किया जाता है।
आबकारी विभाग के अधिकारियो ने बताया कि वर्तमान में वर्ष 2026-27 हेतु रेट ऑफर, मदिरा की खरीदी दर, सी.व्ही.डी. दर, अधिभार दर एवं अधोसंरचना शुल्क संबंधी कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। अतः अभी यह कहना सही नहीं होगा कि मदिरा की फुटकर विक्रय दरों में वृद्धि होगी।
अब समझिए देशी, विदेशी (प्रीमियम ब्रांड) और बीयर में बढ़ोतरी
देशी मदिरा
मसाला-25.0 यूपी-रूपए 435 प्रति प्रूफ लीटर
प्लेल-50.0 यूपी-रूपए 435 प्रति प्रूफ लीटर
विदेशी मदिरा
1. रुपये 900/- तक- -रुपये 475 प्रति प्रूफ लीटर
2. रुपये 901/- से 1250/- तक -रूपये 675/- प्रति प्रूफ लीटर
3. रुपये 1251/- से 1850/- तक -रूपये 805/- प्रति प्रूफ लीटर
4. रूपये 1851/- से 2400/- तक -रूपये 970/- प्रति प्रूफ लीटर
5. रूपये 2401/- से 3500/- तक -रूपये 1090/- प्रति प्रूफ लीटर
6. रूपये 3501/- से 4500/- तक -रूपये 1155/- प्रति प्रूफ लीटर
7. रूपये 4501/- से 6500/- तक -रूपये 1210/- प्रति प्रूफ लीटर
8. रूपये 6501/- से 8500/- तक -रूपये 1280/- प्रति प्रूफ लीटर
9. रूपये 8501/- से 11,000/- तक -रूपये 1335/- प्रति प्रूफ लीटर
10. रूपये 11,001/- और उससे अधिक-रूपये 1400/- प्रति प्रूफ लीटर
बीयर (माल्ट) मदिरा
प्रति बल्क लीटर भण्डागार प्रदाय दर
(काउंटर वेलिंग ड्यूटी/आबकारी शुल्क को छोड़कर) ड्यूटी दर
(1) रूपये 100/- प्रति ब.ली. तक -(1) रूपये 120/- प्रति ब.ली.
(2) रूपये 101 से 120/- प्रति ब.ली. तक -(2) रूपये 140/- प्रति ब.ली.
(3) रूपये 121/- प्रति ब.ली. एवं उससे अधिक -(3) रूपये 175/- प्रति ब.ली
विदेशी मदिरा स्प्रिट (वाईन): विदेशी मदिरा स्प्रिट (वाईन) की ड्यूटी दर की गणना वर्ष 2026-27 में विदेशी मदिरा की भण्डागार प्रदाय दर प्रति पेटी (काउंटरवेलिंग ड्यूटी /आबकारी शुल्क को छोड़कर) निम्नानुसार होगी
1. रूपये 3500/- तक -रूपये 475/- प्रति प्रूफ लीटर
2. रूपये 3501/- और उससे अधिक -रूपये 805/- प्रति प्रूफ लीटर
प्रति प्रूफ लीटर क्या होता है
प्रति प्रूफ लीटर शराब में मौजूद शुद्ध अल्कोहल की मात्रा को मापने की एक मानक इकाई है, न कि बोतल के कुल आयतन की। यह शराब की मजबूती के आधार पर उत्पाद शुल्क की गणना के लिए उपयोग किया जाता है।
नीचे पढ़ें जारी अधिसूचना
