CG Laboratory Attendant Recruitment: प्रयोगशाला परिचारक भर्ती काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, जानिए कब से होगी प्रक्रिया शुरू...
CG Laboratory Attendant Recruitment: छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग में प्रयोगशाला परिचारक भर्ती की काउंसलिंग के शेड्यूल का इंतेजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उच्च शिक्षा विभाग ने शेड्यूल जारी कर दिया है।

CG Laboratory Attendant Recruitment: रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए गुड न्यूज है। प्रयोगशाला परिचारक भर्ती काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। काउंसलिंग के शेड्यूल की प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू होगी। मेरिट सूची में स्थान पाने वाले अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होगी। काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थियों को उनके पदस्थापना स्थल का चयन करने का अवसर भी मिलेगा।
उच्च शिक्षा संचालनालय ने प्रयोगशाला परिचारक (Lab Attendant) के पदों पर सीधी भर्ती के लिए चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग का इंतज़ार खत्म कर दिया है। संचालनालय द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, मेरिट सूची में स्थान पाने वाले 430 अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 1 और 2 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
काउंसलिंग प्रक्रिया नवा रायपुर स्थित इन्द्रावती भवन के ब्लॉक-3 पर संचालित होगी। काउंसलिंग को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए इसे दो दिनों में और कुल चार पालियों (Shift) में विभाजित किया गया है।
ज्ञात हो कि यह काउंसलिंग पूरी तरह से मेरिट और रोस्टर के नियमों के आधार पर की जा रही है। सभी चयनित अभ्यर्थियों को उनके निर्धारित रैंक के अनुसार तय तिथि और समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है। इस काउंसलिंग के माध्यम से अभ्यर्थियों को उनके पदस्थापना स्थल (Posting Place) का चयन करने का अवसर भी मिलेगा।
