Begin typing your search above and press return to search.

CG Korba News: कोल माइंस ट्रांसपोर्टर हत्याकांड: हत्याकांड के प्रमुख आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष व महामंत्री को प्रदेश भाजपा ने पार्टी से किया बाहर...

CG Korba News: कोल लिफ्टिंग के काम को लेकर कोरबा में हुए ट्रांसपोर्टर की हत्या में शामिल भाजपा मंडल अध्यक्ष और महामंत्री को प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने निष्कासित कर दिया है।

CG Korba News: कोल माइंस ट्रांसपोर्टर हत्याकांड: हत्याकांड के प्रमुख आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष व महामंत्री को प्रदेश भाजपा ने पार्टी से किया बाहर...
X
By Gopal Rao

CG Korba News: कोरबा। कोरबा के पाली थाना क्षेत्र के सरायपाली बुडगहन कोल माइंस में कोल लिफ्टिंग के विवाद में वर्चस्व जमाने के लिए ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल की हत्या के मुख्य आरोपी भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर व महामंत्री विवेक कौशल को पुलिस ने प्रमुख आरोपी बनाया है। नामजद 16 आरोपियों में से पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर व महामंत्री विवेक कौशल को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करते हुए बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

एसईसीएल की सराईपाली-बुडगहन खदान में गेट के पास कोल ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल की पहले धारदार हथियार से हमला कर अधमरा किया और फिर गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड ने कोयला खदानाें में वर्चस्व को लेकर हो रहे विवाद और पुलिस की निष्क्रियता की पोल खोल दी है। रोहित को धारदार हथियार घोंप कर और गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया। उसके शरीर पर कई निशान हैं। शव परीक्षण में रोहित के पेट और सीने पर धारदार हथियार से किए गए हमले का निशान स्पष्ट नजर आ रहा है।


मृतक के भाई ने बताया कि पिछले 6 माह से यह विवाद चल रहा था और रोहित ने पाली थाने में कई बार शिकायत भी की थी। पाली थाना प्रभारी ने कोई कार्यवाही नहीं की। मृतक के भाई के मुताबिक टीआई की मौजूदगी में ही रोशन सिंह के लोगों ने रोहित को घेरा था। टीआई ने कुछ नहीं किया और उसकी हत्या हो गई। पाली टीआई और एसईसीएल का सब एरिया मैनेजर पर हत्याकांड में संलिप्तता का आरोप लगाया है। घटना के बाद पाली में तनाव फैल गया। घटना के दिन रातभर पुलिस स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए पाली में गश्त करती रही। लेकिन घटना से आक्रोशित लोगाें ने पाली में खड़ी एक कार को आग के हवाले कर दिया। एक आरोपी के घर में भी तोड़फोड़ किया।


घटना के विरोध में पाली क्षेत्र की अधिकांश दुकानें दोपहर तक बंद रही। इसके बाद धीरे-धीरे कुछ दुकानें खुली। लेकिन सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ था। इधर दिनभर पाली के स्थिति पर पुलिस की नजर बनी हुई थी। रोशन और विवेक पाली के रहने वाले हैं।

घटना केमुख्य अभियुक्त रोशन सिंह ठाकुर है, जो पाली भाजपा मंडल का अध्यक्ष है। पेशे से सरायपाली खदान में कोल लिफ्टर का काम करता है। खदान में कोयले के कारोबार पर वर्चस्व स्थापित करने के लिए रोशन यहां काम करने वाले अन्य ट्रांसपोर्टरों को डराता धमकाता था।

हत्याकांड में भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर और महामंत्री विवेक कौशल का नाम सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने दोनों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। दोनों की प्राथमिक सदस्यता को भाजपा ने खत्म कर दिया है।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story