Begin typing your search above and press return to search.

क्राइम न्यूज़: होली खेलने घर से निकला था युवक, फंदे पर लटकती मिली लाश,परिजन जता रहे हत्या की आशंका

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के कोरबा में होली के दिन बुधवार से लापता एक युवक का शव गुरुवार को फांसी के फंदे पर लटका मिला।

क्राइम न्यूज़: होली खेलने घर से निकला था युवक, फंदे पर लटकती मिली लाश,परिजन जता रहे हत्या की आशंका
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Radhakishan Sharma

कोरबा।06 मार्च 2026| छत्तीसगढ़ के कोरबा में होली के दिन बुधवार से लापता एक युवक का शव गुरुवार को फांसी के फंदे पर लटका मिला। युवक की पहचान 18 वर्षीय मनीष कंवर, पिता धुल सिंह कंवर के रूप में हुई है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लोगों में दहशत का माहौल भी देखा जा रहा है। युवक का शव कुसमुंडा थाना क्षेत्र के सुराकछार और आनंद नगर के बीच, नदी किनारे एक बांस के पेड़ से लटका हुआ मिला।


क्या है मामला

मनीष बुधवार दोपहर को होली खेलने की बात कहते हुए घर से निकला था। देर रात तक मनीष जब घर नहीं लौटा, तबपरिजनों ने दोस्तों और अन्य परिजनों से संपर्क किया गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। तब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान, घर से थोड़ी दूर खोलार नदी के किनारे लगे बांस के पेड़ पर मनीष का शव लाल रंग के गमछे से लटकता मिला। घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों और स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया।

इकलौता बेटा था मनीष

मृतक मनीष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। कुसमुंडा थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर संभावित पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story