Begin typing your search above and press return to search.

CG के हॉस्टल में शराबी रसोइए ने छात्र पर टंगिया से किया जानलेवा हमला, आई गंभीर चोट

CG Crime News: छत्तीसगढ़ कोरबा के हॉस्टल में शराबी रसोइए ने छात्र पर टंगिया से हमला कर दिया। छात्र को आंख के ऊपर गंभीर चोट आई है।

CG के हॉस्टल में शराबी रसोइए ने छात्र पर टंगिया से किया जानलेवा हमला, आई गंभीर चोट
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Radhakishan Sharma

कोरबा। 30 मार्च 2026| छत्तीसगढ़ कोरबा के हॉस्टल में शराबी रसोइए ने छात्र पर टंगिया से हमला कर दिया। छात्र को आंख के ऊपर गंभीर चोट आई है। छत्तीसगढ़ कोरबा के छुरी प्री-मैट्रिक आदिवासी छात्रावास में रसोइए ने कक्षा 6वीं के छात्र पर टंगिया से हमला कर दिया। छात्र की आंख के ऊपरी हिस्से में गंभीर चोट आई है। घटना शनिवार की बताई जा रही है।

आरोपी रसोइया का नाम केसर दुबे है, जिसने शराब के नशे में छात्र पुष्पेंद्र कंवर पर हमला किया। पुलिस ने हॉस्टल अधीक्षक की शिकायत पर रसोइया केसर दुबे को गिरफ्तार कर लिया है।

छात्रों ने बताया कि रसोइया लंबे समय से उन्हें प्रताड़ित कर रहा था। उस पर मारपीट और अवैध वसूली के भी आरोप हैं। बताया जा रहा है, हॉस्टल अधीक्षक के छुट्टी पर होने का फायदा उठाकर रसोइया बच्चों को परेशान कर रहा था।

हमला के बाद छात्र डरा हुआ, परिजन ले गए घर

छुरी नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने कोरबा ट्राइबल असिस्टेंट कमिश्नर से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पूर्व पार्षद शेष बंद गोस्वामी ने बताया, घटना से छात्र डरा हुआ है और परिवार उसे परीक्षा के दौरान ही घर ले गया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। शिकायत के अनुसार, आदिवासी बालक छात्रावास में लगभग 50 बच्चे रहते हैं और रसोइया लगातार उन्हें परेशान कर रहा था।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story