Begin typing your search above and press return to search.

ये 25 दागदार DEO: अनियमितता, भ्रष्टाचार, घूसखोरी, गबन का है गंभीर आरोप, सेटिंग ऐसी कि एक जिले में फर्जीवाड़ा कर दूसरी जिले में बन गए डीईओ...

CG Vidhansabha Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ में 25 ऐसे जिला शिक्षा अधिकारी DEO हैं, जिस पर वर्ष 2022-23 से जनवरी 2026 तक अनियमितता, भ्रष्टाचार, घूसखोरी, गबन का आरोप है। चार साल में सिर्फ जांच ही चल रही है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विधानसभा में पेश की गई रिपोर्ट भी कम चौंकाने वाली नहीं है।

ये 25 दागदार DEO: अनियमितता, भ्रष्टाचार, घूसखोरी, गबन का है गंभीर आरोप, सेटिंग ऐसी कि एक जिले में फर्जीवाड़ा कर दूसरी जिले में बन गए डीईओ...
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Radhakishan Sharma

रायपुर।25 फरवरी 2026| छत्तीसगढ़ में 25 ऐसे जिला शिक्षा अधिकारी DEO हैं, जिस पर वर्ष 2022-23 से जनवरी 2026 तक अनियमितता, भ्रष्टाचार, घूसखोरी, गबन का आरोप है। चार साल में सिर्फ जांच ही चल रही है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विधानसभा में पेश की गई रिपोर्ट भी कम चौंकाने वाली नहीं है। चार साल में जांच पूरी नहीं हो पाई। ऊपर से खेला ये, एक जिले में फर्जीवाड़ा की शिकायत के बाद राज्य सरकार ने जांच बैठाई और जांच चलते-चलते सेटिंग के चलते दूसरे जिले में डीईओ बन गए। स्कूल शिक्षा विभाग में दागी शिक्षा अधिकारियों की भरमार है।

मधुलिका तिवारी बेमेतरा में डीईओ रहने के दौरान वित्तीय अनियमितता का आरोप लगा, जांच बैठाई गई। जांच के दौरान जशपुर की डीईओ बन गई। अचरज की बात ये कि जशपुर में भी उन पर गड़बड़ी का आरोप लगा।

प्रमोद ठाकुर बीजापुर में डीईओ रहते गड़बड़ी की, जांच चल ही रही है और अब दंतेवाड़ा के डीईओ बन गए।

भारती प्रधान कोंडागांव में डीईओ बन गई है। जगदलपुर में रहते हुए गड़बड़ी की, ईओडब्ल्यू में शिकायत की जांच चल ही रही है।

इसी तरह सूरजपुर में डीईओ रहते रामललित पटेल को एसीबी ने रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा, अभी वे जेल में बंद है। दागी डीईओ

प्रमोद भटनागर अप्रैल में रिटायर हो जाएंगे। अचरज की बात अधिकांश दागी डीईओ ने एक जिले में गड़बड़ी की और सेटिंग के दम पर दूसरे जिले में डीईओ की कुर्सी हथिया ली है। जांच चल रही है और आराम से डीईओ की कुर्सी पर बैठे हुए हैं।

स्कूल शिक्षा विभाग ने दागी डीईओ की विधानसभा में दी इस प्रकार जानकारी

जे. के. प्रसाद, जिला शिक्षा अधि. जशपुर

नियम विरूद्ध शिक्षकों के पदांकन में अनियमितता / भ्रष्टाचार

दोष सिद्ध नहीं पाया गया, प्रकरण नस्तीबद्ध कर दिया गया है।

भोपाल ताण्डेय, तत्कालीन जि.शि.अधि गरियाबंद

तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद के द्वारा मौखिक निर्देशानुसार प्रशासकीय स्वीकृति अथवा सक्षम प्राधिकारी की अनुमति / अनुमोदन के बगैर 14.09. 2020 द्वारा क्रेडिबल कारपोरेशन सत्ती बाजार रायपुर से रू. 32722347/-का 4287 सेट फायर एस्टिंगयूसर खरीदी में अनियमितता, दोष सिद्ध पाया गया, कार्यवाही प्रक्रियाधीन

मधुलिका तिवारी, तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी, बेमेतरा

विज्ञान प्रायोगिक सामग्री एवं फर्नीचर के क्रय में भण्डार नियम का पालन नहीं करना अनियमितता

आंशिक दोष सिद्ध, चेतावनी देते हुए प्रकरण नस्तीबद्व

राजेश मिश्रा (मूल पद व्याख्याता) प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी कोण्डागांव

नियम विरूद्ध शिक्षकों युक्तियुक्तकरण / स्थानांतरण, नियम विरूद्ध तरीके से कलेक्टर दर पर भृत्यों की नियुक्ति, सूखा राशन वितरण में, शासन के दिशा निर्देशों का पालन नही, अतिथि शिक्षकों/विद्यामितानों की नियुक्ति, महापुरूषों की छायाचित्र एवं फर्नीचर क्रय में वित्तीय अनियमितता

कार्यवाही प्रक्रियाधीन

जी.पी. भारद्वाज, तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी, मुंगेली व विनोद राय, तत्कालीन प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर

केन्द्रीय भण्डार, नेकॉफ एवं एन.सी.सी. एफ. के माध्यम से सूखा राशन सामग्री क्रय के भण्डार क्रय नियमों के विपरीत खरीदी वित्तीय अनियमितता, जांच पूर्ण, कार्यवाही प्रक्रियाधीन

प्रमोद ठाकुर (मूल पद प्राचार्य), तत्कालीन प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बीजापुर

केन्द्रीय भण्डार, नेकॉफ एवं एन.सी.सी. एफ. के माध्यम से सूखा राशन सामग्री क्रय के भण्डार क्रय नियमों के विपरीत खरीदी वित्तीय अनियमितता, कार्यवाही प्रक्रियाधीन

भारती प्रधान, तत्कालीन प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बस्तर

मधुलिका तिवारी, तत्कालीन जि.शि.अधि. जशपुर

सहायक शिक्षक से प्रधान पाठक प्राथ. शाला पदोन्नति में नियम विरूद्ध पदस्थापना अनियमितता

कार्यवाही प्रक्रियाधीन

चैनू सिंह ध्रुव, तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा

स्थानांतरण नीति वर्ष 2022 की कंडिका 3.9 का पालन न करते हुए शासन के नियमों के विरूद्ध पदस्थापना करना अनियमितता,कार्यवाही प्रक्रियाधीन

राजेश मिश्रा (मूल पद व्याख्याता) प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी कोण्डागांव

सेवा भर्ती नियम के विपरीत सहायक ग्रथपाल के 01 पद पर भर्ती,कार्यवाही प्रक्रियाधीन

के.एस.तोमर (निलंबित) तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा

विधि विरूद्ध अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने, पुत्र एवं स्कूल संचालन समिति के नजदीकी रिश्तेदारों को नियुक्ति दी गई है। फलस्वरूप उपरोक्त कर्मचारियों को अनुदान मद से तीन माह मई से जुलाई 2021 तक का

वेतन की राशि रूपये 4,68,966/- भुगतान की गई जिससे शासन को उक्त राशि की हानि हुई है।

कार्यवाही प्रक्रियाधीन

प्रमोद कुमार ठाकुर, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बीजापुर

नियम विरूद्ध शिक्षकों का संलग्नीकरण, मरम्मत / अहाता निर्माण नियमानुसार नहीं कराना, फर्नीचर खरीदी में वित्तीय अनियमितता

जेके. प्रसाद, जिला शिक्षा अधि. जशपुर एवं नारायण प्रसाद पैकरा निलंबित (व्या.) प्र.प्राचार्य शा.उ.मा.वि. दोकड़ा जिला जशपुर, विभागाध्यक्ष के निर्देश का पालन नही करना, पद की रिक्तता की गलत जानकारी पोर्टल में दर्ज करने के कारण स्थानांतरण होने पर माननीय उच्च न्यायालय द्वारा नाराजगी व्यक्त करने के कारण। कार्यवाही प्रक्रियाधीन

जे.के. प्रसाद, तत्कालीन जिला शिक्षा अधि. जशपुर, अनुकंपा नियुक्ति मे अनियमितता की शिकायत, कार्यवाही प्रक्रियाधीन

अशोक पटेल तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी कोण्डागांव

सहायक शिक्षक से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पदोन्नति/पदस्थापना में अनियमितता

एच.आर. सोम, तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव

विधि विरूद्ध अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने

डी.एस. चौहान प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी

1. प्रधानपाठक प्राथ. शाला में नियम विरूद्व पदोन्नति

2. 09 वर्षों से अनुपस्थित सहायक शिक्षक की पदस्थापना

3. उमेन्द्र साहू, सहा.शि. एल.बी. वि.खं. की पदस्थापना में अनियमितता

रामललित पटेल, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, सूरजपुर

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत वर्ष 2022-23 में फलेक्सी मद से मिलेट्स आधारित खाद्य आपूर्ति किये जाने हेतु प्रदायकर्ता एजेन्सी सी-मार्ट सूरजपुर से रू.3400792.00 की खरीदी की गई जिसमें रामललित पटेल (मूल पद प्राचार्य) प्रभारी जिला शिक्षा अधि. सूरजपुर की मुख्य रूप से सहभागिता के संबंध में

राकेश शर्मा, तत्का. प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के स्वामी आत्मानंद में शिक्षकों की भर्ती में अनियमितता एवं भ्रष्टाचार की जांच अनियमितता

आर.पी. मिरे तत्कालीन व प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी कांकेर

प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद पर पदोन्नति आदेश की जाँच के संबंध में

संजय गुप्ता, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी, सरगुजा अंबिकापुर

टाटपट्टी / ब्लैकबोर्ड / सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत सायकल खरीदी में नियमों का पालन नहीं किया जाने के संबंध में शिकायत

कमल कपूर बंजारे, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मानपुर-मोहला-अं.चौकी

आत्मानंद स्कूलों में संविदा भर्ती में गड़बड़ी, नियुक्ति और पदस्थापना के लिए लेनदेन अनियमितता

पी. दासरथी, तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी, बिलासपुर, शशि कुमार प्रसाद, तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी, बिलासपुर, रामानंद हीराधर, तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी, बिलासपुर,

अनुकम्पा नियुक्ति दिये जाने में अनियमितता

बी.एल.कुर्रे, तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद

सामान्य भविष्य निधि खाते में पर्यान्त राशि बचत नहीं होने के बाद भी राशि निकालना, ऋणात्मक शेष राशि आहरण करना अनियमितता

एस. चन्द्रसेन, जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द

सहायक शिक्षक/विज्ञान प्रयोगशाला ई संवर्ग की प्रधान पाठक पदोन्नति नियम निर्देश के विपरीत होने संबंधी अनियमितता

भारती प्रधान, तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी, जगदलपुर

राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो रायपुर से प्राप्त शिकायती पत्र जिसमें शिक्षकों के संलग्नीकरण के पश्चात् अपने कार्यालय एवं अन्य कार्यालयों में संलग्न करने के संबंध में शिकायत

हिमांशु भारतीय, जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर

विजय कुमार खंडेलवाल, तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर

मान्यता संबंधी घोटाला की शिकायत अनियमितता

आर.एल. ठाकुर तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर, हिमांशु भारतीय, जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर

मान्यता प्राप्त स्कूलों से संबंधित शिकायत अनियमितता

रामललित पटेल, तत्कालीन प्रभारी जिला शिक्षा अधि. जिला सूरजपुर

रिश्वत लेने के कारण एन्टी करप्शन ब्यूरो द्वारा दिनांक 15.02.2025 को गिरफ्तार करने के संबंध में ए.सी.बी. अपराध क्रमांक 12/2025 ( उज्जवल प्रताप सिंह पिता अखिलेश्वर सिंह प्राचार्य रामरति पब्लिक स्कूल पचिरा सूरजपुर से रिश्वत लेते पकड़े जाने पर)

एल.पी. पटेल, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सांरगढ़ बिलाईगढ

10 वी व 12 वीं की वार्षिक परीक्षा 2025 हेतु निरीक्षण के लिए कलेक्टर द्वारा गठित उड़नदस्ता दल में बिना अनुमति के परिवर्तन के कारण

6 DEO पर वर्तमान शिक्षा सत्र की लाखों किताबें कबाड़ में रद्दी के भाव में बेचने का गंभीर आरोप

1. आदित्य खरे तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव

2. अभय जायसवाल, तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव

3. रामललित पटेल, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर (वर्तमान में जेल निरूद्ध)

4. प्रमोद कुमार भटनागर प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर

5. सरोज खलखो सहायक संचालक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर

6. तेजराम जगदल्ले, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी धमतरी

ये है जांच रिपोर्ट में

जांच शासन स्तर पर किया गया। जांच अधिकारी- रेणु गोनेला पिल्ले (भा.प्र.से.) मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर नवा रायपुर (छ. ग.) जांच में पाठ्यपुस्तक निगम की पुस्तके कबाड मे बेचे जाने का आरोप अधिरोपित है कार्यवाही प्रक्रियाधीन।

डी.एन.मिश्रा, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सांरगढ़ बिलाईगढ़

आवश्यकता से अधिक गणवेश की जानकारी दिये जाने के कारण, कार्यवाही प्रक्रियाधीन।

अशोक कुमार सिन्हा, तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा

युक्तियुक्तकरण में अनियमिता, कार्यवाही प्रक्रियाधीन।

बी.बाखला, सेवा निवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी, रायगढ़

जिला ग्रंथालय रायगढ़ में तकनीकी उन्नयन हेतु सिंघानिया ग्रुप इंडस्ट्रीज द्वारा की गई सामग्री आपूर्ति से संबंधित 02 अनुबंध में संदेह होने के संबंध में कय प्रक्रिया में अनियमितता की शिकायत, कार्यवाही प्रक्रियाधीन।





















Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story