Begin typing your search above and press return to search.

CG के नेता की असम में मौतः चुनाव प्रचार के दौरान आया अटैक, उपचार के दौरान गई जान

CG News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी के नेता की असम चुनाव के प्रचार के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। नेता की मौत की खबर के बाद से पार्टी में शोक की लहर है।

CG के नेता की असम में मौतः चुनाव प्रचार के दौरान आया अटैक, उपचार के दौरान गई जान
X
By Sandeep Kumar

CG leader dies in Assam: रायपुर। असम चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाॅक्टरों ने नेता के मौत की पुष्टि की। कांग्रेस नेता का नाम रूपेश ठाकुर था।

बताया जा रहा है कि बलौदाबाजार जिले के कांग्रेस नेता रूपेश ठाकुर असम राज्य पार्टी का चुनाव प्रचार-प्रसार करने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान उनके सीने में तेज दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए गुवाहाटी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रूपेश ठाकुर ने दम तोड़ दिया।

रूपेश ठाकुर बलौदाबाजार जिला के पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष थे। संगठन में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पार्टी के प्रति समर्पण भाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने उन्हें असम चुनाव में प्रचार अभियान की जिम्मेदारी दी थी।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रुपेश ठाकुर के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ी क्षति बताई है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्स पोस्ट कर लिखा...

''कांग्रेस के कर्मठ सिपाही, बलौदाबाजार शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रूपेश ठाकुर जी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है.

रूपेश जी कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पित साथी थे. वे इन दिनों असम में कांग्रेस पार्टी को विजयी बनाने के लिए अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे थे. उसी दौरान तबियत अधिक बिगड़ने से उनका गुवाहाटी में ही इलाज चल रहा था.

आज गुवाहाटी (असम) में उनके परिजनों से मिलकर दुःख बाँटा. उनका आकस्मिक निधन कांग्रेस पार्टी की बड़ी क्षति है.

ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें.

ॐ शांति:''




Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story