Begin typing your search above and press return to search.

CG में इस शादी की मची धूम: दुल्हा एक और दुल्हन दो, तीनों ने मिलकर लिए सात फेरे,

CG News: छत्तीसगढ़ के काेंडागांव में एक शादी की जमकर चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो ने एक तरह से धूम मचा दी है। दरअसल एक दुल्हे ने दो दुल्हन के साथ ही एक मंडप में सात फेरे लिए। तीनों ने साथ जीने और साथ मरने की कसमें खाईं। इस शादी में ना तो विवाद हुआ और ना ही कोई तनाव। तीनों परिवार और गांव वालों ने शादी को उत्सव के रूप में मनाया और जमकर थिरके भी।

CG में इस शादी की मची धूम: दुल्हा एक और दुल्हन दो, तीनों ने मिलकर लिए सात फेरे,
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Radhakishan Sharma

कोंडागांव। 27 मार्च 2026| छत्तीसगढ़ के काेंडागांव में एक शादी की जमकर चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो ने एक तरह से धूम मचा दी है। दरअसल एक दुल्हे ने दो दुल्हन के साथ ही एक मंडप में सात फेरे लिए। तीनों ने साथ जीने और साथ मरने की कसमें खाईं। इस शादी में ना तो विवाद हुआ और ना ही कोई तनाव। तीनों परिवार और गांव वालों ने शादी को उत्सव के रूप में मनाया और जमकर थिरके भी।

शादी मतलब सजाधजा मंडप,इसमें दुल्हे राजा और दुल्हनिया, विवाह के रस्म के अंतिम में मंडप में अग्नि और उसके सात फेरे। विवाह का यही रिवाज है और यही आमतौर पर देखने को मिलता है। कोंडागांव में इससे कुछ अलग हुआ। जो कुछ हुआ उसे सुनकर तो आप भी हैरान ही रह जाएंगे। दुल्हे राजा ने एक नहीं दो दुल्हनियों के साथ एक मंडप पर सात फेरे लिए। दुल्हनियों ने भी राजी खुशी सात फेरे लिए। शादी में दो नहीं तीन परिवार की सहभागिता रही। सोशल मीडिया पर वारयल हो रहे वीडियो में दूल्हा दोनों दुल्हनों का हाथ थामकर अग्नि के फेरे लेते नजर आ रहा है। जश्न के दौरान दोस्तों और ग्रामीणों ने जमकर डांस किए। वीडियो वायरल होने के बाद इस शादी की धूम मची हुई है।


यह कहानी है बैलगांव की

शुभ उत्सव की यह कहानी फरसगांव ब्लॉक के ग्राम बैलगांव की है। युवक का नाम हितेश यादव है, जो खेती किसानी करता है। हितेश की पहली पत्नी शंकरपुर की रहने वाली फुलबती और दूसरी पत्नी बनियागांव गांव की रहने वाली यामिनी है।

विवाह खुले तौर पर गाजे-बाजे के साथ संपन्न हुआ, जिसमें 23 मार्च 2026 को मंडपाच्छादन और हरिद्रालेपन (हल्दी) की रस्में हुईं, 24 मार्च 2026 को पाणिग्रहण, लग्न और आशीर्वाद समारोह आयोजित किए गए। सभी रस्में पारंपरिक तरीके से पूरी की गईं।

ग्रामीणों के अनुसार तीनों परिवारों की रजामंदी, समाज के बुजुर्गों के आशीर्वाद के साथ यह विवाह हुआ ताकि भविष्य में विवाद न हो।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story