Begin typing your search above and press return to search.

CG के इस शहर में बर्ड फ्लू की धमक, कलेक्टर ने जारी किया अलर्ट NPG की आशंका सच साबित हुई

CG Bird Flu News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बर्ड फ्लू ने पांव पसार लिया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सख्त निर्देश जारी किया है। कुक्कुट पालन क्षेत्र कोनी में 10 किमी दायरे में सख्त निगरानी रखने कहा है। संक्रमित क्षेत्र घोषित करने के साथ ही, कलेक्टर ने जारी किया कंटेनमेंट प्लान। NPG ने 5 हजार मुर्गा मुर्गियों के मरने की खबर के साथ ही बर्ड फ्लू की आशंका जाहिर की थी।

CG के इस शहर में बर्ड फ्लू की धमक, कलेक्टर ने जारी किया अलर्ट NPG की आशंका सच साबित हुई
X
By Radhakishan Sharma

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बर्ड फ्लू ने पांव पसार लिया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सख्त निर्देश जारी किया है। कुक्कुट पालन क्षेत्र कोनी में 10 किमी दायरे में सख्त निगरानी रखने कहा है। संक्रमित क्षेत्र घोषित करने के साथ ही, कलेक्टर ने जारी किया कंटेनमेंट प्लान। NPG ने 5 हजार मुर्गा मुर्गियों के मरने की खबर के साथ ही बर्ड फ्लू की आशंका जाहिर की थी।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लुएंजा) के एक मामले की पुष्टि होने के बाद कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संजय अग्रवाल ने तत्काल प्रभाव से व्यापक नियंत्रण एवं रोकथाम के निर्देश जारी किए हैं। शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र कोनी में संक्रमण पाए जाने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है।

कलेक्टर ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा जारी रिवाइज्ड एक्शन प्लान फॉर प्रिवेंशन एंड कॉन्टेनमेंट ऑफ एवियन इन्फ्लूएंजा 2021 के तहत आदेश जारी कर सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत जिले में विभागीय समन्वय स्थापित कर रैपिड रिस्पांस टीमों का गठन कर दिया गया है, जो संक्रमित पक्षियों की कूलिंग (नष्ट करने), निपटान, निगरानी एवं संक्रमित क्षेत्र में कीटाणुशोधन की कार्रवाई करेंगी।

10 किलोमीटर क्षेत्र को सर्विलांस जोन घोषित किया

संक्रमित क्षेत्र के 1 किलोमीटर के दायरे को संक्रमित जोन तथा 10 किलोमीटर क्षेत्र को सर्विलांस जोन घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों में साइन बोर्ड लगाकर लोगों को सतर्क किया जाएगा तथा कुक्कुट पक्षियों के आवागमन और विक्रय पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

जैव सुरक्षा मानकों के तहत होगा निपटान

राजस्व, पुलिस, नगरीय प्रशासन एवं पंचायत विभाग के समन्वय से संक्रमित क्षेत्र में कलिंग एवं डिस्पोजल की कार्यवाही शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कराई जाएगी। साथ ही मरे हुए पक्षियों एवं अपशिष्टों का निपटान जैव सुरक्षा मानकों के तहत किया जाएगा।

कुक्कुट फार्म में कार्यरत कर्मचारियों के स्वास्थ्य की निगरानी भी की जाएगी। लक्षण पाए जाने पर सैंपल लेकर जांच हेतु भेजा जाएगा तथा आवश्यकतानुसार एंटीवायरल दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

विक्रय केंद्रों की सतत निगरानी

इसके अतिरिक्त जिले में संबंधित समस्त विक्रय केंद्रों की सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों—पशु चिकित्सा, स्वास्थ्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व, लोक निर्माण तथा पुलिस विभाग को आपसी समन्वय से त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। संयुक्त संचालक, पशु चिकित्सा विभाग को प्रतिदिन की कार्यवाही की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिला दंडाधिकारी ने आमजनों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सतर्कता बरतते हुए प्रशासन का सहयोग करें।

5 हजार मुर्गा-मुर्गियों की मौत! CG के सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की आशंका, बड़े पैमाने पर मौत के बाद मचा हड़कंप, यहां क्लिक करके पढ़िए पूरी खबर...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर के कोनी में शासकीय कुक्कुट पालन परिक्षेत्र है। यहां पांच हजार से अधिक मुर्गा-मुर्गियों की बीते पांच दिनों के भीतर मौत होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना से राजधानी रायपुर तक हड़कंप मच गया है। शुरुआती लक्षणों के आधार पर बर्ड फ्लू की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि के लिए सैंपल भोपाल स्थित लैब भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल एहतियात के तौर पर सरकारी पोल्ट्री फार्म को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए रायपुर से एक टीम आज बिलासपुर पहुंच रही है।

सरकार द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के किसानों को मुर्गा व मुर्गी पालन के लिए चूजे उपलब्ध कराए जाते हैं। बिलासपुर जिले के किसानों की सुविधा के लिए कोनी में शासकीय पोल्ट्री फार्म स्थापित किए गए हैं। बिलासपुर के कोनी स्थित इस कुक्कुट परिसर में छह हजार से अधिक विभिन्न नस्लों के मुर्गा-मुर्गियों का प्रजनन और पालन किया जाता है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story