Begin typing your search above and press return to search.

CG में संदिग्ध हालात में मिली दो लाश: खेत में किसान की लाश, शिवनाथ नदी में पुल के नीचे मिला अज्ञात शव

CG Crime News: दुर्ग जिले में शनिवार को अलग-अलग थाना इलाके में दो शव मिले हैं। इससे आसपासके इलाके में सनसनी फैल गई है।

CG में संदिग्ध हालात में मिली दो लाश: खेत में किसान की लाश, शिवनाथ नदी में पुल के नीचे मिला अज्ञात शव
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Radhakishan Sharma

भिलाई।22 फरवरी 2026|छत्तीसगढ़ दुर्ग जिले में शनिवार को अलग-अलग थाना इलाके में दो शव मिले हैं। पहला मामला रानीतराई थाना क्षेत्र के ग्राम केसरा का है, यहां किसान की लाश उसके ही खेत में संदिग्ध हालत में मिली। किसान के सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। दूसरा मामला जेवरा-सिरसा चौकी क्षेत्र का है। चिखली स्थित शिवनाथ नदी पुल के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। दोनों मामलों में पुलिस जांच में जुटी है।

रानीतराई थाना क्षेत्र के केसरा गांव में शनिवार की शाम को किसान की लाश खेत में ग्रामीणों ने देखी। उसकी पहचान केसरा निवासी अमरसिंह साहू (50) पिता कार्तिक साहू के रूप में हुई। घटना की सूचना तत्काल परिजनों और पुलिस को दी गई।

सिर पर गंभीर चोट के निशान

शुरुआती जांच में मृतक के सिर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। चोट की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को आशंका है कि किसी भारी चीज से सिर पर वार किया गया होगा। हत्या की आंशका को देखते हुए पुलिस जांच में जुट गई है।

फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड पहुंची

लाश मिलने के बाद फॉरेंसिक की टीम भी घटना स्थल पहुंची और मौके पर साक्ष्य को एकत्रित किया। आज पुलिस के अफसर और जवान दोबारा घटना स्थल पर पहुंचे और घटना स्थल की बारीकी से जांच की।

डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पाटन अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

शिवनाथ नदी पुल के नीचे मिली लाश

दुर्ग शहर के जेवरा-सिरसा चौकी क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिला है। शनिवार को लोगों ने चिखली स्थित शिवनाथ नदी पुल के नीचे एक व्यक्ति की लाश देखी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मृतक की उम्र करीब 50 से 55 साल के बीच बताई जा रही है।शव की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। मृतक के बाएं हाथ पर 'गौतम चंद' नाम गोदना से लिखा हुआ है। जिसके आधार पर पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में गुमशुदगी की जानकारी खंगाल रही है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story