CG News: रेत का अवैध उत्खनन-परिवहन, 22 वाहन जब्त, जांजगीर में रेत की खोदाई, बिलासपुर में सप्लाई, कालाबाजारी भी हो रही

इमेज सोर्स- NPG News
बिलासपुर।10 अप्रैल 2026| छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जांजगीर-चांपा जिले से रेत का अवैध परिवहन हो रहा है। ट्रांसपोर्टरों ने रेत की कीमत 15000 से बढ़ाकर 19000 कर दिया है। नेशनल हाईवे से होकर रात में रेत भरे हाईवा शहर में दौड़ रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जांजगीर-चांपा जिले से रेत का अवैध परिवहन हो रहा है। इसके चलते रेत का परिवहन करने वाले ट्रांसपोर्टरों ने रेत की कीमत 15000 से बढ़ाकर 19000 कर दिया है। यहां नेशनल हाईवे से होकर रात में रेत भरे हाईवा शहर में दौड़ रहे हैं।
खनिज विभाग ने जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर सख्त कार्रवाई करने का दावा किया है। तीन दिनों तक चलाए गए अभियान में 22 वाहनों को जब्त किया है।
इसलिए महानदी के रेत की कीमत बढ़ी
अरपा नदी सहित जिले की नदियों में अब सही क्वालिटी का रेत मिलना बंद हो गया है। पचपेड़ी क्षेत्र के रेत घाट के अलावा जांजगीर-चांपा जिले के हसदेव नदी से अवैध उत्खनन कर रेत का परिवहन किया जा रहा है।
VIDEO हो रहा वायरल
जांजगीर के पीथमपुर पुल के पास अवैध उत्खनन कर हाईवा में रेत लोड कर परिवहन करने का वीडियो सामने आया है, जिसमें नदी में हाईवा की कतार लगी है। यहां बेखौफ होकर उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है। जबकि, जिस जगह पर उत्खनन चल रहा है, वहां कोई रेत खदान आवंटित ही नहीं किया गया है।
जांजगीर से बिलासपुर ट्रांसपोर्टिंग
जांजगीर से अवैध तरीके से रेत उत्खनन कर बिलासपुर में परिवहन किया जा रहा है। शाम होने के बाद रेत से भरे हाईवा अकलतरा नेशनल हाईवे के आसपास आकर खड़ी रहती है। जैसे ही रात में नो एंट्री खुलता है उसके बाद लगातार रेत से भरे हाईवा शहर की सड़कों पर दौड़ने लगती है।
अरपा नदी क्षेत्र से 10 ट्रैक्टर जब्त
छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिला खनिज अधिकारी केके कोलघाटे ने बताया, अरपा नदी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई करते हुए 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई रतखंडी क्षेत्र में नदी से अवैध उत्खनन को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद की गई। धुमा-मानिकपुर क्षेत्र में खनिज मिट्टी के अवैध उत्खनन के दौरान एक पोकलेन मशीन और 4 हाइवा वाहनों को जब्त किया गया है। वहीं लावर क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते हुए एक हाइवा वाहन पकड़ा गया।
जेसीबी और ट्रैक्टर की जब्ती
राजपुर-केकती क्षेत्र में अवैध उत्खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन और 4 ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं। बुतेना क्षेत्र में मुरुम का अवैध उत्खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन को भी कब्जे में लिया गया है। जब्त सभी 22 वाहनों को पुलिस चौकी बेलगहना और खनिज जांच चौकी लावर की कस्टडी में रखा गया है।
इसलिए ट्रांसपोर्टरों ने बढ़ाई रेत की कीमत
ट्रांसपोर्टरों ने एक अप्रैल से रेत की कीमत बढ़ा दी है। जांजगीर-चांपा से रेत मंगाना पड़ रहा है, जिसमें ज्यादा खर्च आना बताया जा रहा है। इससे पहले एक हाईवा रेत की कीमत 15000 रुपए थी, जो अब बढ़कर 19000 रुपए हो गई है।

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।
Tags
-
Home
-
Menu
