खनिज माफियाओं का बड़ा खेला, दिन में खनन, रात में परिवहन का गोरखधंधा, नियमो को जेब मे रखकर चल रहे माफिया

इमेज सोर्स- NPG News
बिलासपुर।12 अप्रैल 2026| छत्तीसगढ़ बिलासपुर में खनिज माफियाओं के ऐसा दबदबा, नियमो को ताक पर रखकर खेला कर रहे हैं,जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
दिन में खनन, रात में परिवहन का गोरखधंधा बदस्तूर जारी है। कांग्रेस नेता अंकित गौराहा ने आरोप लगाते हुए कहा, प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद बेलतरा विधानसभा क्षेत्र लगातार अवैध खनन को लेकर पूरे प्रदेश में सुर्खियों बटोर रहा है है। क्षेत्र में रेत,मुरुम और मिट्टी माफियाओं का नेटवर्क इतना मजबूत हो चुका है, दिनदहाड़े खुलेआम अवैध उत्खनन किया जा रहा है,लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही।
घाटों पर भारी मशीनों और ट्रैक्टरों का जमावड़ा
सेंदरी, लोफंदी,कछार,बैमा,पेंडरवा,मोपका,कोनी, सरवन देवरी क्षेत्र सहित कई घाटों पर भारी मशीनों और ट्रैक्टरों के जरिए नियमों को ताक पर रखकर खनन जारी है। हालात इतने गंभीर हैं कि कभी अवैध उत्खनन के दौरान घाट पर ही ट्रैक्टर चालक की मौत हो जाती है, तो कभी प्रशासनिक अधिकारियों को घेरने जैसी घटनाएं सामने आती हैं,। वहीं, तेज रफ्तार से दौड़ते खनन वाहनों के कारण ग्रामीण लगातार दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।
अवैध उत्खनन और परिवहन से सड़कों की हालत जर्जर
स्थानीय लोगों का कहना है, अवैध खनन के चलते न केवल पर्यावरण और राजस्व को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि गांवों की सड़कों की हालत भी बदतर हो गई है। इसके बावजूद जिला प्रशासन को कई शिकायतों के बावजूद न तो कोई सख्ती दिखाई दे रही है और न ही कोई प्रभावी रोकथाम की कार्रवाई।
अवैध खनन माफियाओं का बना गढ़
कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने कहा, बेलतरा आज अवैध खनन माफियाओं का गढ़ बन चुका है। लगातार हो रही घटनाएं यह साबित करती हैं कि जिला प्रशासन और सत्ता के संरक्षण के कारण ही इन पर कार्यवाही नहीं होती।अगर जल्द सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो हालात और भयावह हो सकते हैं। यह सिर्फ कानून व्यवस्था का नहीं,आम जनता की सुरक्षा और भविष्य का सवाल है।उन्होंने आगे कहा कि अवैध खनन के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि क्षेत्र में कानून का राज स्थापित हो सके।

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।
-
Home
-
Menu
