CG के इस शहर में बिछेगा CCTV नेटवर्क का जाल, जनभागीदारी का दिखेगा कमाल, अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा पर फोकस

इमेज सोर्स- NPG News
बिलासपुर। 7 अप्रैल 2026| छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में जनसहभागिता से बड़ा काम होने जा रहा है। इसके पीछेे अपराधियों पर अंकुश लगाना, यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना और महिला सुरक्षा फोकस में है। शहरभर में CCTV नेटवर्क का जाल बिछाया जाएगा। मंगलवार को कलेक्टर संजय अग्रवाल व एसएसपी रजनेश सिंह की अगुवाई में त्रिनेत्र सेवा समिति की बैठक में यह अहम फैसला लिया है।
छत्तीसगढ़ बिलासपुर में अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से त्रिनेत्र सेवा समिति की अहम बैठक इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर, तारबाहर में आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने की।
पढ़िए क्या लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
शहर में अधिक से अधिक स्थानों पर जनसहभागिता के माध्यम से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे अपराधों पर त्वरित नियंत्रण और अपराधियों की शीघ्र पहचान सुनिश्चित की जा सके। महिलाओं की सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था और नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई को भी प्राथमिकता दी जाएगी।
समिति का होगा विस्तार,ये होंगे शामिल
समिति के संरचनात्मक विस्तार का निर्णय लेते हुए सांसद एवं विधायकों के साथ आयुक्त बिलासपुर संभाग और पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज को पदेन मुख्य संरक्षक बनाया जाएगा। कलेक्टर, एसएसपी, नगर निगम आयुक्त, जिला पंचायत सीईओ, रेलवे, एसईसीएल, एनटीपीसी, अपोलो अस्पताल और रेडक्रॉस के वरिष्ठ अधिकारियों को पदेन संरक्षक बनाने का निर्णय लिया गया। तकनीकी समिति में साइबर सेल के अधिकारियों के साथ स्मार्ट सिटी के प्रतिनिधियों एवं विशेषज्ञों को शामिल किया गया है।
रामावतार अग्रवाल प्रबंध कार्यकारिणी के बने अध्यक्ष
प्रबंध कार्यकारिणी में रामावतार अग्रवाल अध्यक्ष, नवदीप अरोरा कार्यकारी अध्यक्ष, सतीश शाह सचिव, मनीष सखूजा कोषाध्यक्ष तथा ललित अग्रवाल को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा तकरीबन 60 सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों को समिति का सदस्य बनाया गया है।
इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर होगा समिति का कार्यालय
बैठक में समिति का कार्यालय इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर में ही संचालित करने का निर्णय लिया गया। अधिकारियों ने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की वर्तमान निगरानी प्रणाली की जानकारी भी साझा की, जिसकी उपस्थित सदस्यों ने सराहना की। बैठक में यह सुझाव भी सामने आया कि बड़े उद्योगों के साथ-साथ छोटे व्यापारियों और आम नागरिकों को भी इस अभियान से जोड़ा जाए, जिससे योजना का लाभ शहर के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
बैठक में इनकी रही मौजूदगी
रामावतार अग्रवाल, सौरभ सक्सेना, प्रकाश सोनथालिया, ललित अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, शंकर राव, सुनील सोनथालिया, अमित सुलतानिया, डॉ. नवदीप सिंह अरोरा, आरके केडिया, अशीष अग्रवाल, शरद सक्सेना, बीबी नेताम, दीपक गोयल, राजीव कुमार छुरा, मनीष सखूजा, जयश्री शुक्ला मौजूद रहे। अंत में सुरेन्द्र गुम्बर ने आभार व्यक्त किया।
Tags
-
Home
-
Menu
