Begin typing your search above and press return to search.

CG Jashpur Crime: 13 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप, शादी समारोह से सहेली के साथ लौट रही थी, छह आरोपियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म...

CG Jashpur Crime: छत्तीसगढ़ के जशपुर में शादी समारोह से सहेली के साथ लौट रही छात्रा के साथ छह आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया...

CG Jashpur Crime: 13 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप, शादी समारोह से सहेली के साथ लौट रही थी, छह आरोपियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म...
X
By Sandeep Kumar

CG Jashpur Crime: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में शादी समारोह से सहेली के साथ लौट रही छात्रा के साथ छह आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर जशपुर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये आरोपियों में चार नाबालिग भी शामिल है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

जानिए घटनाक्रम

जानकारी क मुताबिक, घटना जिले के सन्ना थाना क्षेत्र की है। पीड़िता बालिका के पिता ने 5 जून को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 4 जून को उसके गांव में शादी कार्यक्रम था। कार्यक्रम में उसकी 13 वर्षीय बेटी अपनी सहेली के साथ गई थी। कार्यक्राम में शामिल होने के बाद उसी रात 12 बजे दोनों पैदल अपने घर वापस आ रहे थे। रास्ते में गांव का मनोज कुमार मिला जो अपने अन्य 2 नाबालिग साथियों के साथ नशे में वहां खड़ा था। पीड़िता और उसकी सहेली जो शंकरगढ़ (बलरामपुर) से आई थी, उसे तीनों आरोपी पकड़ने लगे। इसी दौरान पीड़िता कि सहेली वह से डरकर हाथ छुड़ाकर भाग गई। जिसके बाद तीनों लड़के पीड़िता नाबालिग को खींचते हुये जंगल की ओर लेजा रहे थे। इसी दौरान गांव के 2 लड़के जो मिर्ची खेती की रखवाली करने जा रहे थे, उनके द्वारा लड़की को ले जाने से मना किया गया। इस बात से नाराज आरोपियों ने दोनों युवकों के साथ हाथ-मुक्का से मारपीट कर उन्हें वहां से भगा दिया। फिर तीनों आरोपी नाबालिग लड़की को जंगल में ले जाकर जबरदस्ती बारी-बारी से दुष्कर्म किये। उसके बाद वहां प्रवीत पैंकरा अपने अन्य 2 नाबालिग साथियों के साथ पहुंचा और वो भी बारी-बारी से दुष्कर्म किये। घटना के बाद पीड़िता जैसे तैसे रात 3 बजे पीड़िता आरोपियों के चंगुल से छुटकर रोते हुये घर पहुंची और परिजनों को घटना कि जानकारी दी।

सभी आरोपी गिरफ्तार

मामले को एसपी शशि मोहन सिंह द्वारा गंभीरता से लिया गया और विशेष टीम का गठन आरोपियों को पकड़ने के लिए किया गया। टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए प्रवीत पैंकरा उम्र 21 साल, मनोज कुमार 24 साल निवासी सन्ना को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। घटना में शामिल 4 अपचारी बालक को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया।

कार्अरवाई में एसडीओपी बगीचा निमिषा पाण्डेय, उप पुलिस अधीक्षक भावेश समरथ, निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे, स.उ.नि. जयसिंह मिर्रे चैकी पण्डरापाठ, प्र.आर. 128 प्रदीप लकड़ा, प्र.आर. 155 प्रवीण खलखो, आर. 92 विमलेष्वर एक्का, म.आर. सुनिति एक्का, न.सै. शिवशंकर रवि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसपी शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि-"प्रकरण की संवदेनशीलता को देखते हुये 3 अलग-अलग पुलिस टीम पतासाजी हेतु रवाना किया गया था, टीम द्वारा आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से सुबह तक गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तारी में सम्मिलित सभी अधि./कर्मचारियों को नगद ईनाम से पुरष्कृत किया गया है।


Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story