Begin typing your search above and press return to search.

CG: जांजगीर चार लोगों की मौतः एसपी ने जांच टीम की गठित, एडिशन एसपी के नेतृत्व में पांच पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

CG: जांजगीर-चांपा में हुये एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत मामले में एसपी विवेक शुक्ला ने जांच टीम गठित की है

CG: जांजगीर चार लोगों की मौतः एसपी ने जांच टीम की गठित, एडिशन एसपी के नेतृत्व में पांच पुलिस अधिकारी करेंगे जांच
X
By Sandeep Kumar

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में हुये एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत मामले में एसपी विवेक शुक्ला ने जांच टीम गठित की है। टीम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जायसवाल के नेतृत्व में निम्नलिखित अधिकारियों की विशेष टीम गठित किया गया है।

विजय पैकरा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, उप निरी. पारस पटेल प्रभारी सायबर सेल, सउनि राम प्रसाद बघेल थाना जांजगीर शामिल है। नीचे देखें आदेश...


जानिए घटनाक्रम

शारदा चौक जांजगीर निवासी पंचराम यादव (66) उसकी पत्नी दिनेश नंदनी यादव (55) पुत्र नीरज यादव (बंटी) (28) और सूरज यादव (25) ने 30 अगस्त को एक साथ जहर सेवन कर लिया। घर के बाहर किसी को पता न चले इसलिए सामने दरवाजे पर ताला लगा दिए थे और पीछे के दरवाजे से वापस जाकर वहां का दरवाजा भी अंदर से बंद कर दिए थे।

सबने अपनी मोबाइल बंद कर दिया था। पड़ोस की एक लड़की उसके घर हमेशा आती जाती थी। जब दोपहर 12 बजे वह उनके घर गई और ताला बंद देखा तो पीछे से जाकर आवाज लगाई फिर भी किसी ने दरवाजा नहीं खोला तब वह वापस चली गई।

वह दो-तीन बार उसके घर जाने के लिए दरवाजे के पास आई और ताला लटकते हुए देखकर वापस लौट गई। उसे कुछ अनहोनी की आशंका हुई तो शाम सात बजे आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। जब पड़ोसी और उसके स्वजन घर अंदर गए तो सभी गंभीर अवस्था में पड़े थे।

उनके मुंह से झाग निकल रहा था और उन्होने उल्टी भी की थी। लोगों की मदद से उन्हें रात लगभग आठ बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी गंभीर स्थिति को देखकर रात में ही सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया। सिम्स में ही देर रात पंचराम के बड़े बेटे नीरज यादव की मौत हो गई।

अन्य तीन सदस्यों का इलाज बिलासपुर के आरबी हाॅस्पिटल में चल रहा था। तीनों की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। जानकारी के अनुसार परिवार के चारों सदस्यों की मौत हो गई है। आसपास के लोगों ने बताया कि इनका बाजार में कर्ज बढ़ गया था। पंचराम लोगों से कहते भी थे कि कर्ज बहुत हो गया है। इससे वे परेशान हैं। बहरहाल मामले की पुलिस जांच कर रही है।




Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story