Begin typing your search above and press return to search.

CG International Yoga Day 2024: CM विष्णुदेव ने योग दिवस पर साइंस कॉलेज मैदान पर विभिन्न मुद्राओं में किया योग...देखें फोटो

CG International Yoga Day 2024: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज प्रदेश में योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर सीएम विष्णुदेव भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने सुबह 7 बजे...

CG International Yoga Day 2024: CM विष्णुदेव ने योग दिवस पर साइंस कॉलेज मैदान पर विभिन्न मुद्राओं में किया योग...देखें फोटो
X
By Sandeep Kumar

CG International Yoga Day 2024 रायपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज प्रदेश में योग दिवस मनाया जा रहा है।


इस मौके पर सीएम विष्णुदेव भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने सुबह 7 बजे राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे और योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए।


सीएम के साथ महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, और विधायक राजेश मूणत, विधायक गुरु ख़ुशवंत, विधायक अनुज शर्मा, जिला कलेक्टर, बीजेपी नेता और आमजन भी उपस्थित रहें।


वहीं प्रदेश के मंत्री-विधायकों ने आज अपने-अपने जिलों में योग कर रहे हैं।


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दशम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि योग मूल रूप से शरीर, मन और आत्मा को शुद्ध करने की एक प्रक्रिया है। देखिए फोटो..


इससे शारीरिक शक्ति के साथ हमें सकारात्मकता और आंतरिक भावनात्मक मजबूती भी मिलती है। वास्तव में योग स्वस्थ, तनावमुक्त और अनुशासित जीवन जीने की एक शैली है।


सीएम साय ने कहा है कि योग को निरोग रहने का उत्तम साधन माना गया है। यह भारत की प्राचीन परंपरा है। हमारे ऋषि-मुनियों ने इसके महत्व को बहुत पहले से ही जान लिया था। अब पूरा विश्व योग का महत्व समझ रहा है। हर साल 21 जून को पूरा विश्व योग दिवस मनाता है। सभी लोग अपने स्वास्थ्य के लिए योग करें। मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि शारीरिक ऊर्जा, स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकास पर योग का काफी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है। उन्होंने लोगों से योग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और इसे जीवन शैली का हिस्सा बनाने की अपील की है।


बता दें मुख्यमंत्री विष्णुदेव आज दोपहर एक बजकर 25 मिनट पर रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड से धमतरी के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होकर ग्राम मुजगहन के केन्द्रीय विद्यालय परिसर में बनाए गए हेलीपेड में दोपहर 1.55 बजे पहुंचेंगे।


मुख्यमंत्री 2 बजे मेनोनाईट इंग्लिश स्कूल रत्नाबांधा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम ‘मिशन अव्वल’ सम्मान समारोह में हिस्सा लेंगे। दोपहर 3.30 बजे मुख्यमंत्री धमतरी से रवाना होकर 4.05 बजे रायपुर लौट आएंगे।


Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story