CG News: रेत का गोरखधंधा: ट्रैक्टर ट्राली में दबकर नाबालिग की मौत, एक युवक की हालत गंभीर

Bilaspur illegal Sand Mining
X

इमेज- इंटरनेट 

CG News: CG News: छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के ​गढ़वट रेत घाट पर अनियंत्रित होकर पलटी ट्रॉली, एक की मौत हो गई है, हादसे में दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है. घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Bilaspur illegal Sand Mining: बिलासपुर: ​छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़वट में गुरुवार तड़के अवैध रेत खनन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया।

रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने के कारण ट्राली में सवार एक नाबालिग की दबकर मौके पर ही मौत हो गई है. हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना के बाद ग्रामीण क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

​रतनपुर गढ़वट स्थित रेत घाट से गुरुवार तड़के तकरीबन 4 बजे अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रॉली के नीचे दबने से नाबालिग की सांसें थम गईं. अमित यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। ​

ड्राइवर और मालिक के खिलाफ एफआईआर

यह हादसा क्षेत्र में बेखौफ चल रहे अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की पोल खोलता है। खनिज माफिया नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, साथ ही नाबालिगों को भी इस खतरनाक काम में धकेल रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपी ट्रैक्टर चालक और मालिक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

रात भर चलता है उत्खनन और परिवहन का गोरखधंधा

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है, रात के अंधेरे में तेज रफ्तार ट्रैक्टरों का रेला लगा रहता है, जिससे पूर्व में भी छोटी-मोटी घटनाएं होती रही हैं, लेकिन प्रशासन की सख्ती न होने से माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।

Tags

Next Story