CG IAS एसोसिएशन क़े निहारिका बारिक अध्यक्ष और रजत कुमार सचिव बने, अभिजीत कोषाध्यक्ष

X
By - Sandeep Kumar |7 Feb 2025 7:53 PM IST
CG IAS Association: छत्तीसगढ़ आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की है...
CG IAS Association रायपुर. छत्तीसगढ़ आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी निहारिका बारिक सिंह को कार्यकारिणी का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है, जबकि अमित कटारिया को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।
इसके अलावा, रजत कुमार को सचिव और अभिजीत सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संघ के सदस्यों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष को कार्यकारिणी के शेष सदस्यों के चयन के लिए अधिकृत किया है।
नई कार्यकारिणी के गठन के बाद एसीएस मनोज पिंगुआ आज अध्यक्ष पद से मुक्त हो गए। उन्हें अक्टूबर 2021 में छत्तीसगढ़ आईएएस एसोसियेशन का अध्यक्ष बनाया गया था। याने करीब साढ़े तीन साल इस पद पर रहे। प्रसन्ना आर पिंगुआ की कार्यकारिणी में सचिव थे।
Tags
Next Story
-
Home
-
Menu
