CG Holiday News: GPM, धमतरी, कांकेर में संशोधित स्थानीय अवकाश घोषित, गोर्वधन पूजा की जगह इस दिन रहेगी छुट्टी, जानिए...
CG Holiday News: छत्तीसगढ़ के जीपीएम, धमतरी, कांकेर, बिलासपुर जिले में भी 21 अक्टूबर के स्थानीय अवकाश में संशोधन किया गया है। जिलों के कलेक्टरों ने संशोधित आदेश जारी किया हैं...

CG Holiday News: रायपुर। बिलासपुर, जीपीएम, महासमुंद के बाद धमतरी, कांकेर के कलेक्टर ने भी 21 अक्टूबर के स्थानीय अवकाश को बदल दिया है। इससे पहले राज्य सरकार ने 21 अक्टूबर गोवर्धन पूजा को सावर्जनिक अवकाश घोषित कर दिया है, इसलिए अब धमतरी कलेक्टर ने भी पूर्व में घोषित 21 अक्टूबर के अवकाश में परिवर्तन किया है। अब धमतरी जिले में 21 अक्टूबर के स्थान पर 10 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस के दिन छुट्टी रहेगी। वहीँ, कांकेर में 21 अक्टूबर के स्थान पर 23 अक्टूबर गुरूवार को भाईदूज के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश सम्पूर्ण जिले में लागू होगा, लेकिन बैंक और कोषालय पर नहीं।
गौरेला पेंड्रा मरवाही में स्थानीय अवकाश घोषित
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी लीना कमलेश मंडावी द्वारा संशोधित आदेश जारी कर शहीद वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस पर 10 दिसम्बर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि 2025 हेतु गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के लिए 21 अक्टूबर 2025 दिन मंगलवार को दीपावली के दूसरे दिन (गोवर्धन पूजा) को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था, किन्तु छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग महानदी भवन मंत्रालय द्वारा 21 अक्टूबर 2025 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के कारण 21 अक्टूबर 2025 मंगलवार (गोवर्धन पूजा) को घोषित स्थानीय अवकाश को निरस्त करते हुए इसके स्थान पर 10 दिसम्बर 2025 बुधवार को शहीद वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस पर स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है।
कांकेर स्थानीय अवकाश घोषित
राज्य शासन द्वारा 21 अक्टूबर मंगलवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के फलस्वरूप जिला प्रशासन द्वारा उक्त दिवस के घोषित स्थानीय अवकाश को परिवर्तन करते हुए उसके स्थान पर अब 23 अक्टूबर गुरूवार को भाईदूज के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। उक्त स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय, उप कोषालय पर लागू नहीं होगा।
महासमुंद में स्थानीय अवकाश
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा कैलेण्डर वर्ष 2025 के लिए समस्त शासकीय कार्यालयों तथा संस्थाओं के लिए पूर्व में जारी आदेश में संशोधित किया गया है। संशोधित आदेशानुसार दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) 21 अक्टूबर को घोषित स्थानीय अवकाश को परिवर्तित करते हुए भाई दूज (दीपावली) के दिन गुरुवार 23 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। उपरोक्त स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय, उपकोषालय के लिए लागू नहीं होगा।
बिलासपुर में भी स्थानीय अवकाश
बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आदेश जारी स्थानीय अवकाश में बदलाव किया है। कलेक्टर ने अवकाश को लेकर एक नया आदेश जारी किया। कलेक्टर ने बिलासपुर जिले में पूर्व में 21 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया था अब पूर्व की तिथि में बदलाव किया गया है। 21 अक्टूबर मंगलवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर घोषित स्थानीय अवकाश में बदलाव करते हुए शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस 10 दिसंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
क्यों बदला अवकाश?
दरअसल, कई जिलों के कलेक्टरों ने दिवाली के दूसरे दिन 21 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा को लोकल अवकाश घोषित किया था। मगर बाद में छत्तीसगढ़ सरकार ने कल गोवर्धन पूजा को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया। 21 को अब सरकारी कार्यालयों समेत बैंक ट्रेजरी वगैरह सब बंद रहेंगे। चूकि 21 अक्टूबर को सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया, इसलिए कई जिलों के कलेक्टरों ने 21 अक्टूबर का लोकल अवकाश बदल दिया। कलेक्टरों को अपने जिले में तीन स्थानीय अवकाश देने का अधिकार रहता है। इसी के तहत कलेक्टर अपने-अपने जिले की जरूरतों के हिसाब से लोकल अवकाश घोषित करते हैं।
सोमवार को की गई थी अवकाश की घोषणा
गौतलब है कि इससे पहले छत्तीसगढ़ शासन ने गोवर्धन पूजा यानी 21 अक्टूबर मंगलवार के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित था, समान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत ने इसके आदेश जारी करते हुए लिखा था कि ‘’नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 की धारा 25 के स्पष्टीकरण द्वारा प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए 21 अक्टूबर दिन मंगलवार को गोवर्धन पूजा पर्व के अवसर पर संपूर्ण छत्तीसगढ़ में नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के तहत सार्वजनिक अवकाश का दिन घोषित किया गया है’’। जिसे अब बिलासपुर जिले के कलेक्टर ने आदेश जारी कर बदल दिया है। आदेश सिर्फ बिलासपुर जिले के लिए मान्य रहेगा।
