Begin typing your search above and press return to search.

CG Holiday Declared: अवकाश घोषित: स्कूल-कॉलेज, सरकारी कर्मचारियों की इस दिन रहेगी छुट्टी, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, पढ़े..

CG Holiday Declared: राज्य सरकार ने स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। प्रदेश जारी आदेश के मुताबिक 1 नवंबर शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में स्थानीय अवकाश रहेगा है।

CG Holiday Declared: अवकाश घोषित: स्कूल-कॉलेज, सरकारी कर्मचारियों की इस दिन रहेगी छुट्टी, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, पढ़े..
X
By Sandeep Kumar

CG Holiday Declared रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने राज्य स्थापना दिवस के मौके पर 1 नवंबर को अवकाश का ऐलान किया। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया है। इसके बाद 1 नवंबर याने शुक्रवार को राज्य के सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में छुट्टी रहेगी। जीएडी के आदेश के अनुसार 1 नवंबर को समस्त शासकीय कार्यालयों/संस्थाओं के लिए स्थानीय अवकाश रहेगा। यह अवकाश बैंक वह कोषालयों पर लागू नहीं होगा।

बता दें, 1 नवंबर 2000 को मध्यप्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ राज्य बना था। इसके बाद हर साल राज्य सरकार द्वारा धूमधाम से राज्य स्थापना दिवस मनाया जाता है। इस बार भी 1 नवंबर से प्रारंभ होकर 5 नवंबर तक पूरे प्रदेश में समारोह आयोजित किए जाएंगे। जीएडी ने इसके लिए सभी कार्यालयों और जिला का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जिलों में 5 नवंबर को एक दिन का राज्य स्थापना दिवस समारोह मनाया जाएगा। हालांकि, राज्य निर्माण के उपलक्ष्य में हर साल 1 नवंबर को अवकाश घोषित किया जाता है। मगर इसे सरकारी अवकाश में शामिल नहीं किया गया है। लिहाजा, सरकार को हर साल अलग से राज्य स्थापना दिवस का अवकाश घोषित करना पड़ता है।

जारी आदेश के मुताबिक, ''राज्य शासन एतद् द्वारा "राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 01 नवंबर, 2024 दिन शुक्रवार को छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त शासकीय कार्यालयों/संस्थाओं के लिए स्थानीय अवकाश घोषित करता है। 2/ उका स्थानीय अवकाश बैंक/कोषालय/उपकोषालय एवं अन्य वित्तीय संस्थान के लिए लागू नहीं होगा।''

नीचे पढ़ें आदेश...


इस माह 6 ऐच्छिक अवकाश रहेगा। इनमें 3 अक्टूबर अग्रसेन जयंती, 11 अक्टूबर दशहरा, 17 अक्टूबर महार्षि वाल्मिकी जयंती, 20 अक्टूबर करवाचौथ व्रत, 24 अक्टूबर डाॅ सैयदना साहब का जन्म दिवस और 30 अक्टूबर दीपावली त्योहार पर इच्छिक अवकाश रहेगा।

छत्तीसगढ़ में दशहरा पर 7 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक छह दिनों का अवकाश और दिवाली पर 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक की छुट्टी रहेगी।

अक्टूबर में बैंक से जुड़ी छुट्टियाँ भी है। अक्टूबर माह में 15 दिनों की बैंक छुट्टी रहेगी, जिसमें रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को भी शामिल किया गया है। इस महीने गांधी जयंती, नवरात्र, दशहरा, करवा चैथ, धनतेरस और दीपावली सहित अलग अलग राज्यों में कई त्योहार पढ़ रहे हैं। नीचे देखें बैंक से जुड़ी छुट्टियाँ...

जानिए अक्टूबर की बैंक छुट्टियाँ

3 अक्टूबर: शारदीय नवरात्रि और महाराजा अग्रसेन जयंती।

6 अक्टूबर: साप्ताहिक छुट्टी (रविवार)।

10 अक्टूबर: महा सप्तमी (दुर्गा पूजा)।

11 अक्टूबर: महानवमी।

12 अक्टूबर: दशहरा और दूसरा शनिवार।

13 अक्टूबर: साप्ताहिक छुट्टी (रविवार)।

14 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (दसैन) और गंगटोक में दशहरा।

16 अक्टूबर: लक्ष्मी पूजा (अगरतला, कोलकाता)।

17 अक्टूबर: महर्षि वाल्मीकि जयंती।

20 अक्टूबर: साप्ताहिक छुट्टी (रविवार)।

26 अक्टूबर: विलय दिवस (जम्मू-कश्मीर) और चौथा शनिवार।

27 अक्टूबर: साप्ताहिक छुट्टी (रविवार)।

31 अक्टूबर: नरक चतुर्दशी, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती, और दीपावली।


Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story