Begin typing your search above and press return to search.

CG Gas Cylinder: CG में गैस सिलेंडर की कमी! सीएम विष्णुदेव का 'X' पर महत्वपूर्ण पोस्ट, जानिए रसोई गैस पर क्या कुछ बोले...

CG Gas Cylinder: अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग के चलते ईंधन आपूर्ति में आई बाधाओें के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने बड़ा बयान जारी किया है। सीएम विष्णुदेव साय ने रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर आमजन से अपील करते हुए कहा कि...

CG Gas Cylinder: CG में गैस सिलेंडर की कमी! सीएम विष्णुदेव का X पर महत्वपूर्ण पोस्ट, जानिए रसोई गैस पर क्या कुछ बोले...
X
By Sandeep Kumar

CG Gas Cylinder: रायपुर। पश्चिम एशिया के युद्ध की वजह से जलमार्ग के रास्ते से आने वाले गैस सप्लाई को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार तरह-तरह की अफवाहे फैलाई जा रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोगों को चिंता नहीं करने की सलाह दी हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि ''रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर आमजन को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एलपीजी के साथ ही पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को गैस एजेंसियों के स्टॉक की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा आपूर्ति व्यवस्था पर सतत नजर रखने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री साय ने यह भी निर्देश दिए हैं कि यदि कहीं कालाबाजारी या अनियमितता की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता के अनुसार ही रसोई गैस की बुकिंग करें। उन्होंने कहा कि सरकार नागरिकों को आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह सतर्क है।

एक्स पोस्ट पर मुख्यमंत्री ने लिखा...

''सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि ''रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर आमजन को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

सभी जिलों के अधिकारियों को रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति, नियमित स्टॉक मॉनिटरिंग और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जनता से अपील है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें और आवश्यकता के अनुसार ही गैस बुक करें।''

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story