Begin typing your search above and press return to search.

CG Employees Strike News: हड़ताल ने बिगाड़ी व्यवस्था: अब इन विभागों के कर्मचारी खरीदेंगे किसानों से धान, जारी हुए आदेश...

CG Employees Strike News: 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर राज्य में धान खरीदी शुरू होने वाले हैं। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर वर्तमान में हड़ताल में चल रहे हैं। जिसके चलते शासन ने सभी संभागायुक्तों और कलेक्टरों को सहकारिता विभाग के अलावा जिले में उपलब्ध अन्य विभागों के कर्मचारियों को समिति प्रबंधक का प्रभार सौंप कर धान उपार्जन का कार्य करवाए जाने के निर्देश दिए है।

CG Employees Strike News: हड़ताल ने बिगाड़ी व्यवस्था: अब इन विभागों के कर्मचारी खरीदेंगे किसानों से धान, जारी हुए आदेश...
X
By Radhakishan Sharma

CG Employees Strike News: रायपुर। प्रदेश में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से धान खरीदी प्रारंभ होने वाली है। वही प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के कर्मचारियों के वेतन विसंगति दूर करने से लेकर अन्य मांगों के लेकर हो रही हड़ताल के चलते अन्य विभागों के कर्मचारियों की धान खरीदी में ड्यूटी लगाने के निर्देश सरकार ने जारी किए हैं। इस संबंध में सहकारिता विभाग के सचिव ने आदेश जारी कर दिए हैं।

सहकारिता विभाग के सचिव ने सभी संभाग आयुक्तों और कलेक्टरों को जारी आदेश में धान उपार्जन वर्ष 2025–26 के मध्य कर्मचारियों की हड़ताल के कारण वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के निर्देश जारी किए है। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि धान उपार्जन नीति वर्ष 2025–26 के तहत 15 नवंबर 2025 से प्रदेश में धान उपार्जन प्रारंभ किया जाना है। धान उपार्जन का कार्य प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं के माध्यम से किया जाता है। वर्तमान में समिति कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं, जिसके कारण समितियों में निर्धारित तिथि में धान खरीदी प्रारंभ किए जाने में कठिनाई उत्पन्न होने की संभावना है।



इसलिए धान उपार्जन का कार्य सुचारू रूप से संचालित किए जाने हेतु वैकल्पिक व्यवस्था के तहत समिति कर्मचारियों के स्थान पर सुविधा अनुसार सहकारिता विभाग के निरीक्षक, सहकारिता विस्तार अधिकारी के अतिरिक्त अन्य विभागों जैसे राजस्व, खाद्य, कृषि विभाग आदि के साथ ही जिले में उपलब्ध अन्य विभागों के कर्मचारियों को समिति प्रबंधक का प्रभार सौंप कर धान उपार्जन का कार्य कराए जाने के निर्देश दिए गए है।

Next Story