VIDEO: थाने में रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल, SP ने सब इंस्पेक्टर, सिपाही को किया सस्पेंड

Sub-Inspector Constable
X

इमेज- इंटरनेट 

CG Sub-Inspector Constable Suspend: छत्तीसगढ़ के एक थाने में रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो के बाद एसपी ने सब इंस्पेक्टर व सिपाही को सस्पेंड कर दिया है।

CG Sub-Inspector Constable Suspend: डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ से रिश्वतखोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। थाना के भीतर कथित ‘लेन-देन’ का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स का कमेंट्स भी उसी अंदाज में समाने लगा है। यूर्जस रिश्वतखोरी के वीडियो को देखकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। सिस्टम और कामकाज को लेकर सवाल भी खड़ा कर रहे हैं। पुलिस की कार्यशैली और काम की पारदर्शिता को लेकर यूर्जस सवाल पर सवाल पूछ रहे हैं।

वायरल वीडियो में एक वर्दीधारी पुलिसकर्मी थाने के भीतर कैश लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि प्रारंभ में नहीं हुई थी, लेकिन वीडियो इतना साफ सुथरा बना है, जिसे देखने के बाद अब मामला तूल पकड़ने लगा है।

बताया जा रहा है कि वीडियो में एक एएसआई, जिसे स्थानीय स्तर पर रोहित खूंटे के रूप में पहचाना गया, थाना परिसर में बैठे दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान एक अन्य आरक्षक, लक्ष्मीशंकर कंवर, वहां पहुंचते हैं और कथित रूप से कैश लेकर जेब में रखते हुए नजर आते हैं।

वायरल वीडियो के बाद एक्शन में एसपी, एएसआई व कांस्टेबल सस्पेंड

सोशल मीडिया में रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी अंकिता शर्मा ने मामले की गंभीरता और पुलिस की छवि खराब करने के आरोप में एएसआई रोहित खूंटे और आरक्षक लक्ष्मीशंकर कंवर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। दोनों पर अशोभनीय आचरण और पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया गया है। एसपी द्वारा जारी आदेश में साफ लिखा है, विभाग में इस तरह के कृत्य किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

Tags

Next Story