Begin typing your search above and press return to search.

CG Dharmantaran News: धर्मांतरण को लेकर फिर मचा बवाल: प्रार्थना सभा के बहाने धर्मांतरण का गोरखधंधा, महिला ने लगाया सनसनीखेज आरोप

CG Dharmantaran News: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर एक बार फिर बवाल मच गया है। धर्मांतरण का यह गोरखधंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बिलासपुर में धर्मांतरण का कुचक्र दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है। इसी तरह का एक मामला कल सामने आया, जब महिला ने अपने पति और सास पर धर्म परिवर्तन के लिए लगातार दबाव डालने का खुलासा किया।

CG Dharmantaran News: धर्मांतरण को लेकर फिर मचा बवाल: प्रार्थना सभा के बहाने धर्मांतरण का गोरखधंधा, महिला ने लगाया सनसनीखेज आरोप
X
By Radhakishan Sharma

CG Dharmantaran News: बिलासपुर।प्रार्थना सभा के बहाने धर्मांतरण का गोरखधंधा अब बिलासपुर जिले के ग्रामीण इलाकों और शहर के स्लम एरिया में तेजी के साथ फैलने लगा है। मिशनरी प्रार्थना सभा के नाम पर लोगों को जोड़ रहे हैं। बीमारी,पढ़ाई और सेवा के नाम पर यह कुचक्र तेजी के साथ फैलते जा रहा है। रविवार को बिलासपुर जिले में दो घटनाएं सामने आई। महिला ने पति और सास पर धर्म बदलने दबाव डालने का आरोप लगाई। दूसरी घटना प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन का खेल चल रहा था। बजरंग दल और हिंदूवादी संगठनों ने प्रार्थना सभा के नाम पर हिंदुओं को धर्म बदलने के लिए ब्रेनवॉश करने का आरोप लगाया है।

दो में से एक मामला सिविल लाइन और दूसरा पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। भारतीय नगर निवासी पूजा सोनी रविवार की रात अपने बच्चे को लेकर हिंदूवादी संगठनों के साथ सिविल लाइन थाना पहुंची। सोनी परिवार की महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति दुर्गेश सोनी और सास जानकी सोनी दोनों मिलकर उसे धर्म बदलने के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं। महिला का आरोप है कि वह हिंदू धर्म को मानती है। उसका पति ईसाई धर्म अपना लिया है और उसे भी ईसाई धर्म को मानने के लिए बीते तीन साल से लगातार परेशान कर रहा है।

पूजा के बजाय प्रार्थना करने बनाते हैं दबाव, प्रार्थना के लिए चर्च भी लेकर गए

घर में जब वह भगवान की प्रतिमा की पूजा करती हैं तब पति और सास पूजा करने से मना करती हैं और प्रार्थना करने दबाव बनाती है। वे बोलते हैं कि सभी समस्या का हल चंगाई सभा करने में है। पति और सास उसे जबरिया चर्च ले गए थे और प्रार्थना करने दबाव बना रहे थे। सिविल लाइन टीआई विजय चौधरी ने बताया, महिला ने अपने पति और सास के खिलाफ शिकायत की है, जिसमें उसने जबरदस्ती धर्म बदलने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर केस कर जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

सुकुलकारी में प्रार्थना सभा को लेकर मचा बवाल

दूसरी घटना मस्तूरी ब्लाक के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सुकुलकारी की है। यहां प्रार्थना सभा को लेकर जमकर हंगामा मच।

हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि हिंदू समाज की महिलाओं और बच्चों को प्रार्थना सभा में बुलाकर बरगलाया जा रहा था।

गांव में बड़ी संख्या में लोगों के साथ महिलाएं और बच्चे चंगाई सभा कर रहे थे। इसकी भनक लगते ही बजरंग दल और हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता पहुंच गए। उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस से की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया।

दो संगठन के कार्यकर्ता आपस में मचाने लगे हंगामा

सुकुलकारी में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्धारा विरोध प्रदर्शन करने की जानकारी ग्रामीणों ने भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को दी। सूचना मिलते ही भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी गांव पहुंच गए। इस बीच दोनों संगठन के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। पुलिस हस्तक्षेप के चलते कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। पुलिस ने दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं को समझाइश दी।

Next Story