DFO सस्पेंड ब्रेकिंगः मंत्रालय के अफसरों से गाली-ग्लौच, आईएफएस मनीष कश्यप को सरकार ने किया सस्पेंड, इन्हें बनाया मनेंद्रगढ़ का नया डीएफओ
CG DFO suspend: मंत्रालय से एक बड़ी खबर आ रही है। छत्तीसगढ़ सरकार ने मनेंद्रगढ़ के डीएफओ मनीष कश्यप को सस्पेंड कर दिया है।

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
CG DFO suspended: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए मनेंद्रगढ़ के डीएफओ मनीष कश्यप को सस्पेंड कर दिया है। उन पर बड़ा गंभीर आरोप लगा है। निलंबन आदेश में लिखा है कि मंत्रालय के अफसरों ने मनेंद्रगढ़़ जिले के संदर्भ में कुछ जानकारी मांगी थी। इस पर मनीष कश्यप ने अमर्यादित आचरण किया...लैंगिक गाली-ग्लौच किया। इस वजह से उन्हें निलंबित किया जाता है।
राज्य सरकार ने उनकी जगह चंद्र कमार अग्रवाल को मनेंद्रगढ़ का नया डीएफओ नियुक्त कर दिया है। सबसे पहले वन विभाग ने सिंगल आदेश निकालकर नए डीएफओ की नियुक्ति की। उस आदेश में मनीष कश्यप का कोई जिक्र नहीं था कि उन्हें कहां भेजा जा रहा। तभी वन महकमे के अधिकारियों का माथा ठनका था। इसके कुछ देर बार वन विभाग के सचिव जनक पाठक का आदेश आ गया। उसमें मनीष कश्यप को सस्पेंड कर दिया गया।
दूसरी बार सस्पेंड
पिछली सरकार में भी मनीष कश्यप निलंबित हुए थे। तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में वन मंडल की शिकायत मिलने पर सभा में ही डीएफओ मनीष कश्यप को सस्पेंड करने का ऐलान कर दिया था। इसके बाद बीजेपी सरकार आई तो उनका निलंबन बहाल कर प्रदेश के सबसे बड़े वनमंडल मनेंद्रगढ़ का डीएफओ बनाया गया। मगर वहां भी वे हिट विकेट हो गए। पता चला है, एसीएस फॉरेस्ट ऋचा शर्मा कुछ दिनों से काफी नाराज चल रही थीं।
