CG Cyber Fraud: हैलो मैं CBI अधिकारी बोल रहा हूं....डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर बुजुर्ग से 55 लाख की ठगी, CBI अधिकारी बन फ्रॉड करने वाला गिरफ्तार
CG Cyber Fraud: छत्तीसगढ़के दुर्ग में बीते दिनों खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर 55 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया था इस मामले एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

CG Cyber Fraud: दुर्ग। छत्तीसगढ़के दुर्ग में बीते दिनों खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर 55 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया था इस मामले एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में 6 आरोपी पूर्व से ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
पूरा मामला मामला नेवई थाना क्षेत्र का है। नम्रता चंद्राकर ने नेवई थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई और बताया कि उनके पिता को 19 अप्रैल 2025 को एक मोबाइल नंबर से वीडियो कॉल आया वीडियो कॉल करने वाले एक खुद को सीबीआई अधिकारी बताया और कहा कि आपका नाम केनरा बैंक का खाता है उसे खाते को आपने नरेश गोयल को बेचा है । उसमें 2 करोड रुपए की मनी लांड्रिंग हुई है।
फोन करने वाले ने जांच के बहाने परिवार के सारे सदस्यों की संपत्ति की जानकारी ली और गिरफ्तारी का भय दिखाकर अलग-अलग खातों किस्तों में 29 अप्रैल से 29 मई 2025 तक 54 लाख 90 हजार रुपए छलपूर्वक जमा करा कर ठगी की।
पुलिस ने इस मामले में आईटी एक्ट के अलावा बीएनएस की सुसंगत धाराओं में अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। विवेचना के उपरांत 1.राजेश विश्वकर्मा उर्फ राजू पेंटर निवासी शहीद भगत सिंह गली बहुखंडी मंत्री आवास के पीछे झोपड़पट्टी थाना हजरतगंज उ0प्र0, 2. दीपक गुप्ता निवासी शहीद भगत सिंह गली बहुखंडी मंत्री आवास के पीछे झोपड़पट्टी थाना हजरतगंज उ0प्र0,3.कृष्ण कुमार गुप्ता निवासी वजीर हसन रोड रविदास नगर प्रमोदनी स्कूल के सामने लखनऊ उ0प्र0,4. शुभम श्रीवास्तव निवासी त्रिवेणी नगर 03 60 फीट रोड लखनऊ पंडित जी गाय वाली गली उ0प्र0, 05. ऋषिकेस जोशी निवासी प्रतीक आपार्टमेंट यशस्वी नगर बालकुंभ रोड ठाणे वेस्टप जिला ठाणे महाराष्ट्र् , 6. चंदन बालकरण सरोज निवासी टीकुजनी वाडी रोड सहयोग काम्लेक्स के पीछे कृष्णानगर मानपाडा थाना वेस्टा जिला ठाणे महाराष्ट्र को पूर्व मे गिरफ्तार कर पुलिस में न्यायिक रिमांड में भेजा था।
जांच के दौरान संलिप्तता मिलने पर फरार आरोपी लाईक अहमद निवासी जवाहर नगर मानिकपुर जिला गोंडा हाल पता फुलबाग कॉलोनी खुर्सी रोड़ थाना गुलम्बा लखनऊ उत्तरप्रदेश की पता तलाश कर गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।
