CG Crime News: चोरी करने घर में घुसे चोर, पकड़े जाने के डर से कर दी चौकीदार की हत्या, धारदार हथियार से मारकर उतारा मौत के घाट

CG Crime News: चोरी करने घर में घुसे चोर, पकड़े जाने के डर से कर दी चौकीदार की हत्या, धारदार हथियार से मारकर उतारा मौत के घाट
X

Sakti Crime News

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक शक्स की धारदार हथियार से हत्या कर दी (Sakti Crime News) गयी. वजह सिर्फ इतनी बदमाश चोरी करने गए थे. लेकिन डर की वजह से बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने 48 घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Sakti Crime News: सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक शक्स की धारदार हथियार से हत्या कर दी (Sakti Crime News) गयी. वजह सिर्फ इतनी बदमाश चोरी करने गए थे. लेकिन डर की वजह से बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने 48 घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

क्या है मामला

मामला चंद्रपुर थाना के गिरगिरा गाँव की है. घटना 29 सितम्बर की रात को करीब 7ः30 से 09ः00 बजे के बीच हुई है. मृतक की पहचान ग्राम गिरगिरा निवासी हरिहर साहू के रूप में हुई है. मृतक मकान मालिक कमल कुमार साहू के घर की रखवाली का काम करता था. 29 सितम्बर की रात करीब 7ः30 से 09ः00 बजे के बीच किसी ने उसकी ह्त्या कर दी. धारदार हथियार से वारकर उसकी जान लेली.

ऐसे हुआ खुलासा

इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गगन बाजपेई हमराह स्टाफ के साथ मौके पर पहुँचे और मामले की जांच में जुट गए. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. साथ ही मौके पर क्राइम सीन यूनिट और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ बुलाया गया. मामले की जांच करने के लिए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने तत्काल चार टीम का गठन किया.

जांच टीम को अलग-अलग क्षेत्रों पर जांच करने हेतु भेजा गया. आसपास की सीसीटीवी फुटेज चेक किये गए और संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी. कई लोगों से पूछताछ एवं कई नंबरों की गहन जांच के बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापा और एक आरोपी को हिरासत में लिया गया.

चोरों ने की हत्या

आरोपी से पूछताछ करने पता चला आरोपी सचिन कुमार सहीस मालखरौदा के बीरभांठा चैक का रहने वाला है. उसके साथ दो साथी शंम्भू पटेल, और केके उर्फ राजेश नाग शामिल थे. तीनो चोरी करने के लिए मकान मालिक कमल कुमार साहू के घर गए हुए थे. लेकिन चौकीदार हरिहर साहू को पता चल जायेगा. लेकिन पकडे जाने के डर से उन्हों उसकी ह्त्या कर दी.

पुलिस की सूझबूझ से सूझी गुत्थी

पुलिस मामले में अब आगे की कार्रवाई कर रही है. अन्य की तलाश जारी है. वहीँ, सख्ती और सूझबूझ से दो दिन में ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाने के चलते समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को नगद राशि प्रदान कर प्रोत्साहित किया. पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं नेतृत्व क्षमता में गठित विशेष टीम ने लगातार दो दिनों तक अथक परिश्रम किया. पुलिसकर्मियों की सतर्कता, तकनीकी शाखा का सहयोग और जाँच में अपनाई गई तार्किक रणनीति के परिणामस्वरूप हत्या के असली कारण और आरोपियों का पर्दाफाश हो सका।

Tags

Next Story