CG Crime News: परिवहन ऐप डाउनलोड किया और अकाउंट से 6.83 लाख रुपये गायब, साइबर ठगों की करतूत
CG Crime News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बीते तीन दिनों के भीतर साइबर फ्रॉड की तीन बड़ी घटनाएं हुई। तीन बैंक अकाउंट होल्डर के खाते से लाखों रुपये निकाल लिए।

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
3 February 2026| बिलासपुर। साइबर ठगों ने ठगी के लिए रोज नए तरीके अख्तियार कर रहे हैं। गाड़ी का फर्जी चालान भेजकर लोगों की गाढ़ी कमाई के बड़े हिस्से पर डकैती डाल रहे हैं। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बीते तीन दिनों के भीतर साइबर फ्रॉड की तीन बड़ी घटनाएं हुई। तीन बैंक अकाउंट होल्डर के खाते से लाखों रुपये निकाल लिए।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर तोरवा निवासी एक महिला के मोबाइल पर ट्रैफिक चालान का मैसेज आया। परिवहन विभाग का फर्जी मैसेज भेजकर महिला के खाते से कुल 6 लाख 83 हजार 807 रुपए पार कर दिए। तोरवा धानमंडी रोड निवासी अनिता साहू गृहिणी हैं। 29 जनवरी को उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमें उनकी बाइक का 2 हजार रुपए का चालान कटने की बात कही गई। अनिता के बेटे समित साहू ने चालान देखने के लिए एप डाउनलोड करने की कोशिश की,
लेकिन वह सीधे डाउनलोड नहीं हुआ। ठगों ने रजिस्ट्रेशन चार्ज के नाम पर एक रुपए का भुगतान करने कहा। जैसे ही अनिता ने एक रुपए का भुगतान कर ट्रैफिक डाइलेशन नोटिस के लिंक पर क्लिक किया, उनके फोन का एक्सेस ठगों के पास चला गया। इसके बाद ठगों ने साढ़े पांच बजे से रात साढ़े आठ बजे के बीच 17 ट्रांजेक्शन के जरिए पंजाब नेशनल बैंक के खाते से 6 लाख 83 हजार 807 रुपए निकाल लिए। ठगी की शिकारत महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज किया है।
एक घंटे में ढाई लाख कर दिया पार
साइबर फ्रॉड के दूसरे मामले में ठगों ने नागदौने कॉलोनी निवासी शुभम के बैंक अकाउंट से एक घंटे के भीतर ढाई लाख रुपये निकाल लिए। मामला सिविल लाइन थाने का है। शुभम ने सिविल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि
शनिवार रात 9 बजे ट्रांजेक्शन का मैसेज आया। इसमें 32 हजार 132 रुपए उनके खाते से कट गए थे। इसके बाद ठगों ने पेटीएम और टाटा पे जैसे पेमेंट ऐप का इस्तेमाल कर छोटे-छोटे ट्रांजेक्शन किए। रात 10.37 बजे तक कुल छह बार में उनकी पूरी रकम खाते से निकाल ली गई।
ट्रेन मैनेजर का मोबाइल किया है, उड़ाए 1.15 लाख रुपये
ट्रेन मैनेजर का मोबाइल हैक कर ठगों ने बैंक खाते से 1.15 लाख रुपए निकाल लिए। चार दिन तक जब मोबाइल ठीक नहीं हुआ, ट्रेन मैनेजर ने बैंक पहुंचकर जानकारी दी व स्टेटमेंट निकलवाया, तब बैंक से ट्रांजेक्शन की जानकारी मिली।
तोरवा कासिमपारा निवासी मो. मोइनुल हक रेलवे में ट्रेन मैनेजर (गार्ड) है। 27 जनवरी को उनका मोबाइल अचानक हैक हो गया। ठगों ने सबसे पहले उनके एसबीआई तोरवा ब्रांच के खाते से 19 रुपए का ट्रांजेक्शन किए। इसके बाद
9,999 और 5,000 रुपए निकालकर पहले ही दिन करीब 55 हजार रुपए निकाल लिए। ठगों ने 28 से 31 जनवरी के बीच रो 5 हजार से 20 हजार रुपए तक निकाले। चार दिन में खाते से 1.15 लाख रुपए निकाल लिया था। तोरवा पुलिस ने ठगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
