Begin typing your search above and press return to search.

CG Crime News: होटल,दलाल, लड़की और जिस्मफरोशी का धंधा: भिलाई के होटल में चल रहा था सेक्स रैकट...

CG Crime News: छत्तीसगढ़ भिलाई के एक होटल में दलालों के जरिए जिस्मफरोशी का गोरखधंधा चल रहा था। सेक्स रैकेट की शिकायत पर पुलिस ने अपना प्वाइंटर भेजा, सौदेबाजी के बीच पुलिस अपने असली रूप में आई और होटल के मालिक और रिसेप्शनिस्ट को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

CG Crime News: होटल,दलाल, लड़की और जिस्मफरोशी का धंधा: भिलाई के होटल में चल रहा था सेक्स रैकट...
X
By Radhakishan Sharma

11February 2026|भिलाई। छत्तीसगढ़ भिलाई के एक होटल में दलालों के जरिए जिस्मफरोशी का गोरखधंधा चल रहा था। सेक्स रैकेट की शिकायत पर पुलिस ग्राहक बनकर होटल पहुंची, सौदेबाजी के बीच पुलिस अपने असली रूप में आई और होटल के मालिक और रिसेप्शनिस्ट को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

होटल में दलाल के जरिए मिलती थी लड़कियां: भिलाई में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने ग्राहक भेजकर पकड़ा, मालिक और रिसेप्शनिस्ट अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। सेक्स रैकेट का यह मामला छावनी क्षेत्र के एक लॉज, होटल का है, जहां देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की।


पुलिस को 9 फरवरी को सूचना मिली थी कि छावनी स्थित छाया इन होटल में दलालों के जरिए युवतियाें की सप्लाई की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अपने अंदाज में कार्रवाई शुरू की। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने प्वाइंटर ग्राहक बनाकर भेजा। जांच के बाद पुलिस टीम ने होटल में दबिश देकर कार्रवाई की और मौके से आरोपियों को पकड़ा।

कार्रवाई के दौरान पुलिस जांच में होटल मालिक और रिसेप्शनिस्ट की भूमिका सामने आई। पुलिस के अनुसार, आरोपी दलाल के माध्यम से युवतियों को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार करवा रहे थे। पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया।


गिरफ्तार आरोपियों में घनेश रॉय (56) निवासी छावनी और सीता चौधरी (25) निवासी छावनी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल और 500 रुपए कैश जब्त किया। पुलिस ने बताया कि लॉज में लंबे समय से इस तरह की गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थी। इसी वजह से निगरानी बढ़ाई गई और प्वाइंटर ग्राहक के जरिए सच्चाई सामने आई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3, 4 और 7 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story