Begin typing your search above and press return to search.

CG Crime News: घरेलू विवाद मे ख़ूनी खेल; पत्नी,मां और बहन पर कातिलाना हमला, पत्नी की हालत गंभीर

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के कोरबा में पारिवारिक कलह का हिंसक रूप सामने आया। जिससे आसपास रहने वाले सहम उठे। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत वैष्णो देवी मंदिर के पास एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी, माँ और बहन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पत्नी की हालत नाजुक बताई जा रही है.

CG Crime News: घरेलू विवाद मे ख़ूनी खेल; पत्नी,मां और बहन पर कातिलाना हमला, पत्नी की हालत गंभीर
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Radhakishan Sharma

14 February 2026|कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में पारिवारिक कलह का हिंसक रूप सामने आया। जिससे आसपास रहने वाले सहम उठे। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत वैष्णो देवी मंदिर के पास एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी, माँ और बहन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

आरोपी रामेश्वर साहू का अपनी पत्नी सुकृता साहू से काफ़ी समय से विवाद समय चल रहा था। बताया जा रहा है, घटना के दिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई। जिसके बाद आरोपी आग बबूला हो उठा और गुस्से मे आकर पत्नी को कमरे के अंदर बंद कर चापड़ से हमला करना शुरू कर दिया। बहू की चीख-पुकार सुनकर बचाने के लिए उसकी सास सावन साहू और आरोपी की बहन निर्मला साहू दौड़ीं, लेकिन आरोपी ने उन दोनों पर भी हमला कर दिया। हमले में तीनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हमले मे सुकृता की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

घटना के दौरान घर से आ रही चीख पुकार सुनकर बस्ती के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने तत्काल डायल 112 और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोरबा कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पति पहले भी पत्नी की शिकायत पर करीब एक साल पहले जेल जा चुका है। दोनों के बीच लंबे समय से आपसी विवाद की स्थिति बनी हुई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रामेश्वर साहू को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि घरेलू विवाद की इस गंभीर घटना के पीछे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story