CG Crime News: तालाब में तैरती मिली महिला की लाश, हत्या कर फेंकने की आशंका... एक दिन पहले पति से हुआ था झगड़ा

Janjgir Champa Crime News: जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. तालाब में तैरती हुई महिला की लाश (Janjgir Champa Crime News) मिली है. महिला के गले में ईंट बंधी हुआ थी. जिससे पता चलता है महिला की हत्या की गयी है.
तालाब में मिली महिला की लाश
मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है. मृतिका महिला की पहचान 48 वर्षीय सरस्वती राठौर के रूप में हुई है. आज शनिवार की सुबह ग्राम पुटपूरा के नवा तालाब में पानी में तैरती हुई महिला की लाश मिली है. जानकाई के मुताबिक, शुक्रवार की रात करीब 8 बजे महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गयी थी.
एक रात पहले पति से हुआ था झगड़ा
दरअसल, मृतिका सरस्वती राठौर और उसके पति के बीच गुरुवार रात 17 अक्टूबर को झगड़ा हुआ था. झगडे के बाद वे एक साथ कमरे में सोए थे. लेकिन जब पति सुबह उठा तो पत्नी कमरे में नहीं थी. वो गायब थी. आसपास के लोगों से उसके बारे में पूछा गया, काफी खोजबीन किया गया पर महिला कुछ पता नहीं चला. जिसके बाद पति ने शुक्रवार रात आठ बजे गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई.
ईंट से बंधी तालाब में मिली लाश
वहीँ, आज सुबह महिला की लाश मिली. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को तालाब से निकलवाया गया. उसकी लाश ईंट से बंधी हुई थी. शव के गले में ईंट बंधी हुई थी. FSL टीम को भी मौके पर बुलाया गया. पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया.
हत्या कर तालाब में फेंकने की आशंका
प्राथमिक जांच के अनुसार, महिला की हत्या कर उसे पत्थर से बांधकर तालाब में फेंका गया है. महिला जलने के निशन भी मिले हैं. पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हॉगी. फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Tags
-
Home
-
Menu
