Begin typing your search above and press return to search.

CG Crime News: कांग्रेस नेता समेत 6 पर FIR, थाने में हंगामे का वीडियो वारयल होने के बाद SSP ने दिए कार्रवाई के निर्देश...

CG Crime News: छत्तीसगढ़ बिलासपुर के कोटा थाने में गाली-गलौज और हंगामा करने वाले कांग्रेस नेता समेत 6 से अधिक लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है।

CG Crime News: कांग्रेस नेता समेत 6 पर FIR, थाने में हंगामे का वीडियो वारयल होने के बाद SSP ने दिए कार्रवाई के निर्देश...
X
By Radhakishan Sharma

CG Crime News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर के कोटा थाने में गाली-गलौज और हंगामा करने वाले कांग्रेस नेता समेत 6 से अधिक लोगों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज किया है। थाने में हंगामे और गाली-गलौज करने का वीडियो सामने आने के बाद SSP रजनेश सिंह ने दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।

दरअसल, कोटा के चंडी माता चौक के पास रहने वाले कांग्रेस नेता और क्रशर संचालक संतोष मिश्रा और ठेकेदार राम सोनी के बीच पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। संतोष मिश्रा, राम सोनी के साथ गाली-गलौज करते हुए थप्पड़ मारने लगा।

इससे नाराज राम सोनी ने उसे जमीन पर पटक दिया और मारने लगा। राम सोनी के परिजनों ने विवाद शांत कराया, जिसके बाद संतोष मिश्रा वहां से चला गया। कुछ देर बात संतोष मिश्रा तलवार लेकर आया और राम सोनी पर हमला कर दिया।

इस विवाद के बाद कांग्रेस नेता संतोष मिश्रा व ठेकेदार राम सोनी के पक्ष में लोगों की भीड़ थाने पहुंच गई। भीड़ और विवाद के चलते थाना कैम्पस में तनाव की स्थिति बन गई। आरोप है कि दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए दबाव बना रहे थे।

इसी बीच संतोष मिश्रा और राम सोनी थाने म विवाद करने लगे। दोनों एक-दूसरे को गाली देते रहे और हंगामा मचाते रहे। बताया जा रहा है कि इतना सब कुछ होने के बाद स्थानीय पुलिस अफसरों ने कार्रवाई नहीं की। बल्कि, दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश करते रहे।

थाने में विवाद और हंगामे का वीडियो हुआ वायरल

थाने में दोनों पक्षों के बीच हंगामेबाजी का वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल होने लगा है। घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटजे भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में घायल राम, भाजपा नेता विकास सिंह और उनके साथियों के साथ संतोष मिश्रा गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं।

SSP की सामने आई नाराजगी, निर्देश के बाद हुआ एफआईआर

थाने में गाली-गलौज और हंगामा मचाने का वीडियो एसएसपी रजनेश सिंह को मिला, जिसे देखकर उन्होंने टीआई नरेश चौहान को कड़ी फटकार लगाई। नाराज एसएसपी ने थाने का माहौल खराब करने और पुलिस के काम में बाधा डालने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। एसएसपी के निर्देश के बाद वीडियो में दिख रहे 6 से ज्यादा लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story