Begin typing your search above and press return to search.

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के इस जिले की पुलिस ने खोली गैंगहिस्ट्रीशीट: हिस्ट्रीशीटर से लेकर ग्रुप मेंबर तक पुलिस के राडार में...

CG Crime News: छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले की पुलिस ने पहली बार गैंगहिस्ट्री खोली है। गैंगहिस्ट्रीशीट में गैंग का नाम सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। हिस्ट्रीशीटरगैंग, स्वयं, तेवर, केवल जैसे नामो से क्राइम को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस ने गैंगहिस्ट्री खोलने के साथ ही इसमें शामिल अपराधियों पर कड़ी नजर रखना शुरू कर दिया है।

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के इस जिले की पुलिस ने खोली गैंगहिस्ट्रीशीट: हिस्ट्रीशीटर से लेकर ग्रुप मेंबर तक पुलिस के राडार में...
X
By Gopal Rao

CG Crime News: बिलासपुर। स्वयं, तेवर, केवल इन नामों से आप कल्पना कर सकते हैं। जी नहीं, जो आप सोच रहे हैं ऐसा कुछ भी नहीं है। ये छत्तीसगढ़ बिलासपुर के हिस्ट्रीशीटरों के गैंग का नाम है। इसी नाम से जिले में आपराधिक घटनाओं और गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ में पहली बार बिलासपुर पुलिस ने गैंगहिस्ट्री खाेली है। जब हिस्ट्री खोल दी है तो आगे ऐसे लोगों पर पुलिस की सख्ती भी सामने आई है। बहरहाल गैंगहिस्ट्री में शामिल अपराधी अब सीधेतौर पर पुलिस के राडार पर आ गए हैं। SSP रजनेश सिंह ने साफताैर पर कहा है, अपराधियों पर हा हाल में सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इनकी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। अब तक एक दर्जन से ज्यादा गैंगहिस्ट्री खोली जा चुकी है। यह काम लगातार जारी रहेगा।

पुलिस द्वारा तैयार की जा रही इस गैंग हिस्ट्रीशीट में गैंग से जुड़े हर अपराध का पूरा रिकॉर्ड रखा जा रहा है। गैंगहिस्ट्री में गैंग लीडर और इससे जुड़े लोग वर्तमान में क्या काम कर रहे हैं, किस तरह की गतिविधियों में संलिप्त है और मौजूदा ट्रेक रिकाॅर्ड क्या है, इसका भी हिसाब रखा जा रहा है। ये बदमाश वर्तमान में किन-किन लोगों के संपर्क में हैं,उनके लिए काम कर रहे हैं या नहीं, किस तरह के लोग अपराधियों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जैसे महत्वपूर्ण इनपुट गैंगहिस्ट्री में शामिल किया जा रहा है।

0 गैंगहिस्ट्री में इस तरह के लोग

  • सरकंडा- अकबर खानः भू माफिया गैंग
  • सरकंडा- मार्टिन उर्फ सूरज ठाकुर : मार्टिन गैंग
  • सिविल लाइन- शीबू खान उर्फ शहबाज हुसैन,शीबू खान ग्रुप
  • लुहू महराज उर्फ लुहू पांडेयः लुहू गैंग
  • तखतपुर- राहुल धुरीः तेवर गैंग
  • तखतपुर- आकाश देवांगन: आकाश कटे गैंग
  • रतनपुर- विकास रावत उर्फ विक्कूः राजा माफिया गैंग
  • मस्तूरी- साहेबलाल कुर्रेः पशु तस्करी गैंग
  • तारबाहर - गुलशन हेडलैस्करः गुलशन हेडलेस्कर ग्रुप
  • सीपत-शेख सफर : शेख सफर एंड ग्रुप

0 गैंग से जुड़ने वालों पर पुलिस की पैनी नजर, होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस ने साफ कहा है, गैंग हिस्ट्रीशीटरों के संपर्क में रहने या उसके साथ जुड़ने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। ऐसे लोगों के नाम भी जरुरत पड़ने पर गैंग हिस्ट्रीशीट में जोड़ा जाएगा। अब तक जिले में तकरीबन एक दर्जन गैंग हिस्ट्रीशीट खोली जा चुकी हैं। हिस्ट्रीशीट में गैंग के सदस्यों की संख्या 40 के करीब पहुंच चुकी है। पुलिस अफसरों ने बताया, कुछ और ग्रुप भी चिन्हित किए गए हैं, जो या तो सीधे अपराध कर रहे हैं या पर्दे के पीछे से अपराध को अंजाम देने का काम कर रहे हैं।

0 संगठित अपराध और इससे जुड़े अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे

एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा,अपराधी अब अपराध के तरीके बदल रहे हैं, व्यक्तिगत ना होकर संगठित रूप से अपराध को अंजाम दे रहे हैं। हिस्ट्रीशीटरों ने संगठित गिरोह बना लिया है,गिरोह के जरिए अपराध कर रहे हैं। इसके चलते ही गैंग हिस्ट्रीशीट खोली जा रही है। इसमें यह पता चलेगा कि किस गैंग के साथ कितने लोग जुड़े हैं और किस तरह के अपराध कर रहे हैं। एसएसपी रजनेश सिंह ने दोटूक कहा, जो भी व्यक्ति अपराध करेगा या अपराधियों का साथ देगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। संगठित अपराध और अपराधियों को पुलिस बेनकाब करेगी।

Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 11 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story