Begin typing your search above and press return to search.

CG Crime News: हेरोइन की ड्रोन सप्लाई, छत्तीसगढ़ में पाकिस्तानी कनेक्शन! सप्लायर को ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब से बिलासपुर लेकर आ रही पुलिस

CG Crime News: ये हैरान करने वाली खबर है। पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेराइन की भारत में सप्लाई हो रही है। इस गोरखधंधे का सबसे बड़ा हब पंजाब है।

CG Crime News: हेरोइन की ड्रोन सप्लाई, छत्तीसगढ़ में पाकिस्तानी कनेक्शन! सप्लायर को ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब से बिलासपुर लेकर आ रही पुलिस
X
By Radhakishan Sharma

CG Crime News: ये हैरान करने वाली खबर है। पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेराइन की भारत में सप्लाई हो रही है। इस गोरखधंधे का सबसे बड़ा हब पंजाब है। मेन सप्लायर को ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब से बिलासपुर लेकर आ रही है पुलिस। पूछताछ में और भी सनसनीखेज बातें सामने आ सकती है। बहरहाल छत्तीसगढ़ के युवा पीढ़ी को सफेद और सूखा नशे में धकलने की गहरी साजिश चल रही है।

बिलासपुर। ये हैरान करने वाली खबर है। पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेराइन की भारत में सप्लाई हो रही है। इस गोरखधंधे का सबसे बड़ा हब पंजाब है। मेन सप्लायर को ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब से बिलासपुर लेकर आ रही है पुलिस। पूछताछ में और भी सनसनीखेज बातें सामने आ सकती है। बहरहाल छत्तीसगढ़ के युवा पीढ़ी को सफेद और सूखा नशे में धकलने की गहरी साजिश चल रही है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पाकिस्तान और फिर पंजाब के रास्ते हेराइन की सप्लाई की जा रही है। ऐसे ही एक मामले में 34 ग्राम हेरोइन की बरामदगी के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने पंजाब के तरनतारन जिले से मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। जांच में मिले इनपुट के आधार पर यह गिरफ्तारी की गई। आरोपी को जिस गांव से पकड़ा गया, वह भारत-पाक सीमा से महज 200 मीटर दूर है।

पुलिस की जांच में यह सनसनीखेज मामला सामने आया है कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब में नशीले पदार्थों की सप्लाई की जा रही है। पाकिस्तान से पंजाब और फिर देश के अलग-अलग हिस्सों में इसकी आपूर्ति की जा रही है। पंजाब में एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। सप्लाई चेन और पैडलर्स तक पहुंचना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। सप्लाई चेन के बारे में पुलिस को मिले इनपुट भी कम सनसनीखेज नहीं है। पंजाब से सीधे छत्तीसगढ़ में हेरोइन की सप्लाई की जा रही है। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है, पंजाब से देश के अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग नेटवर्क और सप्लाई चेन तो काम नहीं कर रहा है।


ये है मामला

1 फरवरी को चकरभाठा थाना पुलिस और ACCU की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों के पास से 34 ग्राम हेरोइन जब्त की गई थी। गिरफ्तार आरोपियों में मोहित हिंदूजा (32), करनदीप सिंह (29) और आर. रजिंदर कुमार (35) शामिल हैं। पूछताछ में सामने आया था कि करनदीप सिंह दूसरे राज्य से हेरोइन लाकर मोहित हिंदूजा को देता था। इसके बाद वह रजिंदर कुमार के साथ मिलकर हेरोइन को ऊंचे दामों पर बेचता था। तीनों को जेल भेजकर मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने जांच तेज कर दी थी।

हेराइन का पंजाब कनेक्शन, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस को हेरोइन सप्लाई चेन का अहम सुराग मिला। सुराग और मिले इनपुट के आधार पर पुलिस टीम पंजाब के तरनतारन जिले पहुंची और खेमकरण थाना क्षेत्र से मुख्य तस्कर को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान बाला उर्फ बलराम सिंह सनियारे (63) के रूप में हुई है। कानूनी कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लिया है और उसे बिलासपुर लाया जा रहा है। आरोपी को एनडीपीएस कोर्ट में पेश किया जाएगा।


सूखे नशे पर पुलिस की नजर

होली को देखते हुए पुलिस इस बार खास सतर्कता बरती रही है। शराब और गांजा के साथ 'सूखे नशे' यानी हेरोइन और सिंथेटिक ड्रग्स की आपूर्ति और सप्लाई चेन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। मिल रहे इनपुट के आधार पर पुलिस को आशंका है, त्योहार से पहले बिलासपुर में बड़ी खेप पहुंच सकती है, जिसे आयोजनों और पार्टियों में खपाने की कोशिश की जा सकती है।

CSP, सिविल लाइन निमितेश सिंह ने बताया, हमारी टीम ने तरनतारन जिले के खेमकरण क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लाया जा रहा है। पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। जो भी तथ्य सामने आएंगे, कार्रवाई की जाएगी।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story