CG Crime News: 21 लाख रुपये हड़पने वाला ठेकेदार चढ़ा पुलिस के हत्थे, बैगा आदिवासियों का मकान बनाने बैंक से रुपये हड़पने का आरोप
CG Crime News: बैगा आदिवासियों को मकान बनाकर देने के एवज में ग्राम पंचायत ने ठेकेदार और तकनीकी सहायक को 21 लाख रुपये निकालकर दिया था। रुपये लेने के बाद ठेकेदार और तकनीकी सहायक फरार हो गए।

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
8 February 2026|कवर्धा। बैगा आदिवासियों को मकान बनाकर देने के एवज में ग्राम पंचायत ने ठेकेदार और तकनीकी सहायक को 21 लाख रुपये निकालकर दिया था। रुपये लेने के बाद ठेकेदार और तकनीकी सहायक फरार हो गए। पुलिस ने ठेकेदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तकनीकी सहायक अब भी पुलिस पकड़ से दूर है।
ग्राम पंचायत कुकरापानी के सचिव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, कबीरधाम जिले से ट्रायबल एवं बैगा आवास योजना की राशि में ठेकेदार व तकनीकी सहायक ने मिलकर लाखों की गड़बड़ी की है। यह पूरा मामला तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुकरापानी से जुड़ा है। पंचायत सचिव सिद्धराम मसराम ने शिकायत दर्ज कराई कि 17 बैगा परिवारों के आवास निर्माण के लिए पंचायत के खाते में राज्य सरकार ने 21 लाख 50 हजार रुपये जमा कराया था। पंचायत के खाते से 28 नवंबर 2024 को पूरी राशि निकालकर तकनीकी सहायक पवन चंद्रवंशी और ठेकेदार छोटूराम चंद्रवंशी को आवास निर्माण के लिए दी गई थी। लेकिन अब तक एक भी आवास का निर्माण शुरू नहीं हुआ है।
शिकायत के बाद जांच में यह बात सामने आई कि राशि का उपयोग निर्माण सामग्री खरीदने के बजाय ठेकेदार व तकनीकी सहायक ने दूसरे कार्यों में उपोग कर लिया गया। पुलिस ने ठेकेदार छोटूराम चंद्रवंशी को गिरफ्तार कर सामग्री की रसीदें और मोबाइल जब्त किया है। तकनीकी सहायक पवन चंद्रवंशी फरार है। मामले में बीएनएस और एससी/एसटी एक्ट के तहत पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।
डीएसपी, बोड़ला,अखिलेश कौशिक को कहना है कि ग्राम पंचायत सचिव की शिकायत के बाद मामले की जांच कराई गई है। जांच में बैंक से राशि का आहरण करने के बाद राशि का उपयोग ठेकेदार व तकनीकी सहायक ने अन्य कार्य में किया है। ठेकेदार से खरीदी की गई सामग्री की रसीद के अलावा मोबाइल की जब्ती बनाई गई है। तकनीकी सहायक की तलाश पुलिस कर रही है।
