CG-कांग्रेस नेता की हत्याः शाम में निकले थे घर से, रात में खून से सनी मिली लाश, इलाके में सनसनी...

CG-Congress leader murdered सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ में कांग्रेस नेता की लाश मिलने सनसनी मच गई है। शव पर जख्म के कई गहरे निशान मिले है। पुलिस आशंका जता रही है कि कांग्रेस नेता हरिनाथ पटेल की हत्या धारदार हथियार से हमला कर बेरहमी से की गई। फिलहाल आरोपियों ने इस घटना क्यों अंजाम दिया और इसके पीछे का कारण क्या था? इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
दरअसल, बरमकेला थाना क्षेत्र के सिंगारपुर की सड़क किनारे मंगलवार की रात हरिनाथ पटेल की लाश मिली थी। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस और फाॅरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर हरिनाथ को मौत के घाट उतारा। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हरिनाथ ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य थे और आसपास के गांव में सक्रिय थे।
पुलिस के मुताबिक, ग्राम कमरीद निवासी हरिनाथ मंगलवार की शाम किसी काम से सिंगापुर गए थे। इस दौरान घर लौटते वक्त आरोपियों ने उनकी हत्या कर दी। पुलिस अनुमान लगा रही है कि आरोपी एक से ज्यादा थे। हालांकि हत्या का कारण क्या था, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले में कांग्रेस नेता के करीबियों से पूछताछ कर रही है।
इधर, इस घटना के बाद सारंगढ़ कांग्रेस में आक्रोश है। पुलिस से जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। वहीं, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीँ, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
Tags
-
Home
-
Menu
