CG Collector-SP Confrence 2025: फोटो में देखिए...कलेक्टर-एसपी की ज्वाइंट कांफ्रेंस शुरू, दोनों में कोआर्डिनेशन बनाने, लॉ एंड आर्डर पर सरकार लेगी क्लास, पढ़िये क्या है आज का एजेंडा

X
By - Anjali Vaishnav |13 Oct 2025 11:01 AM IST
CG Collector-SP Confrence 2025: कलेक्टर कांफ्रेंस के दूसरे दिन आज ज्वाइंट कांफ्रेंस होगी। इसके फर्स्ट हाफ में कलेक्टर और एसपी साथ बैठेंगे। इसके बाद सेकेंड हाफ में कलेक्टरों के साथ डीएफओ को बिठाया जाएगा। सूबे के एसपी, डीएफओ कल शाम रायपुर पहुंच गए।
CG Collector-SP Confrence 2025: रायपुर। मंत्रालय में कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस प्रारंभ हो गई है। कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ डिप्टी CM विजय शर्मा, मुख्य सचिव विकास शील, डीजीपी अरुणदेव गौतम, सीएम के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, एसीएस होम मनोज पिंगुआ, खुफिया चीफ अमित कुमार समेत मंत्रालय के सचिव और सभी 33 जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मौजूद हैं।
कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है। इनमें लॉ एंड आर्डर के साथ सबसे बड़ा इश्यू कलेक्टर्स और एसपी में कोआर्डिनेशन हैं। कई जिलों में इसको लेकर बड़ा संकट है। कलेक्टर्स-एसपी साथ दौरे करने की दूर की बात, एक दूसरे की आपस में संवाद भी नहीं होते।
Tags
Next Story
-
Home
-
Menu
