Begin typing your search above and press return to search.

CG Collector-SP Confrence 2025: पुलिस अधीक्षकों को CM विष्णुदेव का फरमान, किसी भी सूरत में नशे और मादक पदार्थों की सप्लाई पर रोक लगाएं, नशे से ही क्राइम बढ़ता है

CG Collector-SP Confrence 2025: कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का उद्बोधन प्रारंभ हो गया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से नशाखोरी के खिलाफ अभियान छेड़ने का आव्हान किया है। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों से दो साफ तौर पर कहा कि नशाखोरी से क्राइम बढ़ता है। किसी भी तरह इस पर लगाम लगाया जाए।

CG Collector-SP Confrence 2025: पुलिस अधीक्षकों को CM विष्णुदेव का फरमान, किसी भी सूरत में नशे और मादक पदार्थों की सप्लाई पर रोक लगाएं, नशे से ही क्राइम बढ़ता है
X
By Anjali Vaishnav

CG Collector-SP Confrence 2025: रायपुर। कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस में आज सबसे पहले साइबर क्राइम और इससे जुड़े आपराधिक गतिविधियों पर सबसे पहले गहन समीक्षा की गई। इसमें कहा गया कि रोज बदलते है साइबर अपराध के तरीके की लोगों को दी जाए जानकारी। अंतर्विभागीय समन्वय के साथ लगातार साइबर जागरूकता अभियान चलाने की हो विशेष पहल।

साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर का व्यापक रूप से हो प्रचार-प्रसार। रेंज लेवल में 5 साइबर थाने संचालित, 9 थानों का शीघ्र होगा संचालन।

मुख्यमंत्री ने नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के व्यापार पर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश। उन्होंने कहा नशे से अन्य अपराधों को मिलता है बढ़ावा। मुख्यमंत्री ने सभी पुलिस अधीक्षकों से कहा कि नशे और मादक पदार्थों की कारोबार के खिलाफ अभियान चलाकर करें कार्रवाई। नशाखोरी के खिलाफ चलाएं व्यापक मुहिम। युवाओं को जागरूक भी किया जाए।

एक नजर में पढ़िये क्या दिए गए निर्देश

  • महिला और बालिका से जुड़े आपराधिक मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ हो कार्रवाई।
  • इन अपराधों से जुड़े मामलों में निर्धारित समयावधि में प्रस्तुत हो चालान।
  • नशे और मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ पुलिस अभियान चलाकर कार्रवाई करें।
  • सीएम विष्णुदेव बोले, नशाखोरी से बढ़ता है अपराध। इसको लेकर युवाओं को भी जागरूक किया जाए।
  • मख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा को लेकर दिए महत्वपूर्ण निर्देश.
  • सुरक्षा मानकों का पालन न करने पर हो कड़ी कार्रवाई।
  • हेलमेट, सीट बेल्ट न पहनने और नशे में वाहन चलाने वालों में हो कानून का भय।
  • ब्लैक स्पॉट को चिन्हांकित कर दुर्घटना के कारणों को करें दूर।
  • आत्मसमर्पित माओवादियों को मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयासों पर व्यापक चर्चा।
  • आत्मसमर्पित माओवादियों को दिया जा रहा है कौशल विकास प्रशिक्षण।
  • स्थानीय स्तर पर रोजगार या स्वरोजगार से जोड़ने की हो पहल।
Next Story