CG का मुख्यमंत्री DAV स्कूल: पढ़ाई बनाम मजदूरी; स्टूडेंट के परिजन बोले-प्रिंसिपल जबरन करवाती है काम, डीईओ ने बनाई जांच कमेटी

CG का मुख्यमंत्री DAV स्कूल: पढ़ाई बनाम मजदूरी; स्टूडेंट के परिजन बोले-प्रिंसिपल जबरन करवाती है काम, डीईओ ने बनाई जांच कमेटी
X

इमेज सोर्स- NPG News

CG School News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुरमें संचालित मुख्यमंत्री DAV स्कूल में RTE के तहत।पढ़ने वाले स्टूडेंट्स से पढ़ाई के बजाय मजदूरी कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

सूरजपुर।1 मार्च 2026| छत्तीसगढ़ के सूरजपुरमें संचालित मुख्यमंत्री DAV स्कूल में RTE के तहत।पढ़ने वाले स्टूडेंट्स से पढ़ाई के बजाय मजदूरी कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में मुख्यमंत्री DAV पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल पर RTE के तहत पढ़ने वाले बच्चों से स्कूल परिसर में निर्माण कार्य और पुताई कराए जाने का मामला सामने आया है। बच्चों के परिजनों ने यह शिकायत कलेक्टर से जनदर्शन में की है।

परिजनों ने कलेक्टर को शिकायत में बताया है, जब वे स्कूल पहुंचे तो प्रिंसिपल ने उनसे बदसलूकी की और कहा कि गेट के बाहर जाकर बात कीजिए, आपके बच्चों को फ्री में बैग, टेबल, बिजली और किताबें मिल रही हैं, आपका कोई पैसा तो लगता नहीं है।।परिजनों ने बताया, प्रिंसिपल जबरन काम करवाती है, कहती है फ्री में पढ़ते हो, ये तुम्हारा हक है। सबूत के तौर पर बच्चों का काम करते हुए फोटो और वीडियो भी परिजनों ने कलेक्टर को सौंपा है। कलेक्टर के निर्देश पर मामले की जांच के लिए DEO ने 3 सदस्यीय जांच टीम बनाई है। मामला कोतवाली के तिलसिवां क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला

सूरजपुर जिले के तिलसिवां में मुख्यमंत्री DAV पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के परिजनों ने प्रिंसिपल के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत की है। परिजनों ने आरोप लगाया है, प्रिंसिपल ने आरटीई के तहत पढ़ने वाले बच्चों से स्कूल में निर्माण कार्य और पुताई कराई है।

आरटीई के तहत पढ़ने वाले छात्रों से स्कूल में सीमेंट, रेत और अन्य सामान से निर्माण का काम कराया जा रहा है। बच्चों से कक्षाओं की पुताई भी करवाई गई। परिजनों ने शिकायत में बताया, जो छात्र काम करने से मना करते हैं, उन्हें टीसी देने की धमकी दी जाती है।

प्रिंसिपल पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप

परिजनों ने शिकायत में बताया है, वे जब छात्रों से काम कराने को लेकर बात करने स्कूल पहुंचे तो प्रिंसिपल ने उनसे अभद्र व्यवहार करते हुए "गेट के बाहर जाकर बात करने कहा, आपके बच्चों को फ्री में बैग, टेबल, बिजली और किताबें मिल रही हैं, आपका कोई पैसा तो लगता नहीं है। छात्रों से काम कराने का वीडियो करीब 20-25 दिन पुराना बताया गया है। DAV की प्रिंसिपल विधु शर्मा ने कहा कि आरोप पूरी तरह निराधार है। मेरे विरुद्ध द्वेषवश शिकायत की गई है। जांच में वस्तुस्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

कलेक्टर के निर्देश परDEO ने बनाई जांच टीम

कलेक्टर के निर्देश सूरजपुर DEO ने जांच के लिए 3 सदस्यीय टीम बनाई है। जांच दल में सहायक संचालक योजना लता बेक को अध्यक्ष, बीईओ सूरजपुर हरेंद्र सिंह और सेजेस जयनगर की प्राचार्य पुष्पा राय सदस्य हैं। जांच टीम को 7 दिनों के भीतर जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा गया है। जांच प्रतिवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags

Next Story