Begin typing your search above and press return to search.

CG Budget 2025: छत्तीसगढ़ बजट इतिहास, क्या आप जानते हैं, पहली बार कहां और कैसे पेश हुआ था प्रदेश का बजट?

CG Budget 2025: आज 3 मार्च 2025 को छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रदेश का 25वां आम बजट पेश किया जा रहा है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी इस बजट को अपने कार्यकाल का दूसरा बजट घोषित करेंगे।

CG Budget 2025: छत्तीसगढ़ बजट इतिहास, क्या आप जानते हैं, पहली बार कहां और कैसे पेश हुआ था प्रदेश का बजट?
X
By Ragib Asim

CG Budget 2025: आज 3 मार्च 2025 को छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रदेश का 25वां आम बजट पेश किया जा रहा है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी इस बजट को अपने कार्यकाल का दूसरा बजट घोषित करेंगे। लेकिन जानिए, छत्तीसगढ़ बजट का इतिहास कितना अनोखा और दिलचस्प रहा है, जिसमें टेंट में बजट पेश करने से लेकर गोबर से बने ब्रीफकेस तक के अद्भुत किस्से शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ बजट इतिहास

पहला बजट टेंट में हुआ पेश

2001 में राज्य गठन के बाद पहले बजट को राजकुमार कॉलेज ग्राउंड में टेंट लगाकर पेश किया गया था। पहले वित्त मंत्री रामचंद्र सिंहदेव ने खर्च पर कड़ी नजर रखते हुए इसे प्रस्तुत किया था।

वित्त मंत्री को गंवानी पड़ी कुर्सी

भाजपा सरकार के दौर में, रमन सिंह के मुख्यमंत्री नियुक्ति के दौरान वित्त मंत्री अमर अग्रवाल समेत 12 विधायक ने रमन सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। इस विवाद के चलते वित्त मंत्री को अपनी कुर्सी भी खोनी पड़ी।

गोबर से बने ब्रीफकेस का प्रयोग

2022 में तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार ने रायपुर के गोकुल धाम गोठान में गोबर से बने ब्रीफकेस के जरिए बजट पेश किया था। इस अनोखे तरीके ने कांग्रेस सरकार की गाय, गोबर और गोठानों पर जोर देने की पहल को भी उजागर किया।

पहली बार डिजिटल बजट

2024 में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने GYAN थीम पर आधारित पहला डिजिटल बजट पेश किया, जिसमें गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी पर विशेष ध्यान दिया गया। आज का 25वां बजट छत्तीसगढ़ बजट इतिहास में एक नए अध्याय का आरंभ कर रहा है, जो प्रदेश की परंपरा और नवाचार दोनों को साथ लेकर चलता है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story