CG Breaking News: तीजा पर घर में पसरा मातम, अवैध ईंट भट्ठे के गड्ढे में डूबने दो मासूम बच्चों की मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

CG Breaking News
CG Breaking News: सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया. ईंट भट्ठे के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो(Surguja Children Death) गयी. इस घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.
घटना लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोरजा की है. ग्राम कोरजा के रहने वाले रवि शंकर (उम्र 10 वर्ष) पिता लोचन सिंह और अनुराग सिंह (उम्र 10 वर्ष) पिता संतोष सिंह गहरे जमगाला हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते थे. तीज और गणेश चतुर्थी की छुट्टी पर दोनों बच्चे घर आये हुए थे.
मंगलवार की दोपहर लगभग 3 बजे दोनों बच्चे खेलने के लिए ईंट-भट्ठे के पास पहुंचे. उनके साथ एक अन्य छात्र भी था. खेलने के बाद वो लोग ईंट-भट्ठे के गड्ढे में भरे पानी में नहाने लगे. गड्ढों में लगभग 6-7 फीट पानी भरा हुआ था. नहाने के दौरान दोनों बच्चे गहरे में पानी में डूबने लगे. दोनों को डूबता देख तीसरे बच्चे ने भागकर आसपास मौजुद लोगों को इसकी सूचना दी.
जबतक आसपास के लोग वहां पहुंचे दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी. दोनों बच्चे के शव को बाहर निकाला गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के शवों को लखनपुर अस्पताल के मर्चुरी में रखवाया गया. इस घटना के बाद से परिजनो में आक्रोश है उनका रो रो कर बुरा हाल है. ग्रामीणों का आरोप है यह ईंट भट्ठा अवैध रूप से संचालित किया जा रहा है. और भी बड़े-बड़े गड्ढे खोदे गए हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।
Tags
-
Home
-
Menu
