बलरामपुर में महुआ बीनने गई किशोरी पर 22 हाथियों ने किया हमला, मौके पर ही मौत, एक ने भागकर बचाई जान
Balrampur Elephant Attack: बलरामपुर में हाथी के हमले से एक बच्ची की मौत हो गयी. शनिवार सुबह रामानुजगंज-रामचंद्रपुर विकासखंड में 14 साल की बच्ची पर 22 हाथियों के झुंड ने हमला कर दिया. जिससे उसकी जान चली गयी.

इमेज- इंटरनेट
Balrampur Elephant Attack: 4 अप्रैल 2026, छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिलों में हाथियों का आतंक जारी है. बलरामपुर में भी हाथी के हमले से एक बच्ची की मौत हो गयी. शनिवार सुबह रामानुजगंज-रामचंद्रपुर विकासखंड में 14 साल की बच्ची पर 22 हाथियों के झुंड ने हमला कर दिया. जिससे उसकी जान चली गयी.
हाथी के हमले से मौत
घटना जिले के रामानुजगंज-रामचंद्रपुर विकासखंड के चिनिया गाँव की है. शनिवार सुबह चिनिया गाँव के चिनिया मोड़ के पास हादसा हुआ है. मृतका की पहचान बरदरिया की रहने वाली 14 साल की पिंकी कुमारी के रूप में हुई है. पिंकी कुमारी की हाथी के हमले से मौत हो गयी.
कैसे हुई घटना
जानकारी के मुताबिक़, पिंकी कुमारी शनिवार सुबह जंगल में महुआ चुनने गयी थी. इसी बीच 22 हाथियों के झुंड ने हमला कर दिया. पिंकी संभल पाती तबतक हाथी ने हमला किया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी. मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई.
घटना के बाद गाँव में हड़कंप मच गया. मौके पर ग्राम पंचायत प्रतिनिधि ब्रह्मदेव सिंह, सुदामा यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण पर पहुंचे. साथ ही घटना की सूचना पुलिस व वन विभाग की टीम को दी गयी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया.
ग्रामीणों में डर का माहौल
इस घटना के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है हाथियों का झुण्ड तीन दिन से इलाके में घूम रहा है. उन्होंने सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है.
