Begin typing your search above and press return to search.

CG BJP Spokesperson: बीजेपी ने जारी की प्रवक्ताओं की सूची, गौरीशंकर श्रीवास बने प्रदेश प्रवक्ता, सूची में देखें प्रदेश सहसंयोजक, प्रदेश प्रवक्ता और मीडिया पैनेलिस्ट में किसे मिली जगह...

CG BJP Spokesperson: छत्तीसगढ़ बीजेपी ने प्रवक्ता, मीडिया पैनेलिस्ट की घोषणा की है। सूची में 24 बीजेपी नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि, प्रवक्ताओं की पहली सूची यथावत रहेगी। बीजेपी के संवाद प्रमुख हेमंत पाणिग्राही ने कहा कि पहली सूची में जिन 12 प्रवक्ताओं के नाम थे, वे सभी अपने दायित्व का पालन करते रहेंगे। आज प्रवक्ताओं की दूसरी सूची जारी हुई है, इसका मतलब ये कतई नहीं कि पहली लिस्ट केंसिल हो गई है।

CG BJP Spokesperson: बीजेपी ने जारी की प्रवक्ताओं की सूची, गौरीशंकर श्रीवास बने प्रदेश प्रवक्ता, सूची में देखें प्रदेश सहसंयोजक, प्रदेश प्रवक्ता और मीडिया पैनेलिस्ट में किसे मिली जगह...
X
By Sandeep Kumar

CG BJP Spokesperson: रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी की है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से यह लिस्ट जारी की गई है। सूची में प्रदेश सहसंयोजक, प्रदेश प्रवक्ता और मीडिया पैनेलिस्ट के नाम शामिल है।

हालांकि, प्रवक्ताओं की पहली सूची यथावत रहेगी। बीजेपी के संवाद प्रमुख हेमंत पाणिग्राही ने कहा कि पहली सूची में जिन 12 प्रवक्ताओं के नाम थे, वे सभी अपने दायित्व का पालन करते रहेंगे। आज प्रवक्ताओं की दूसरी सूची जारी हुई है, इसका मतलब ये कतई नहीं कि पहली लिस्ट केंसिल हो गई है।

आज जारी लिस्ट में बीजेपी नेता प्रवीण साहू सीए को प्रदेश सहसंयोजक, गोविंद गुप्ता को प्रदेश सहसंयोजक, राहुल राय को प्रदेश सहसंयोजक बनाया गया है।

वहीं, प्रवक्ता की जिम्मेदारी बीजेपी नेता गौरीशंकर श्रीवास को प्रदेश प्रवक्ता, मुकेश शर्मा को प्रदेश प्रवक्ता, अनुराग अग्रवाल को प्रदेश प्रवक्ता, राजीव चक्रवर्ती, सुनील चैधरी, जसविंदर बग्गा, रविन्द्र सिंह, वैभव बैस, तौकिर रजा और उमेश घोरमोड़े को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है।

मीडिया पैनेलिस्ट के लिए रामू नेताम, गोपाल बिस्ट, दयावंत धर बांधे, अनामिका सिंह, रितेश मोहरे, निश्किांत पांडेय, वात्सल्य मूर्ति, गंधर्व पांडेय, प्रियदर्शिनी दिव्य, पीयूष मिश्रा, संतोष दास को मीडिया पैनेलिस्ट बनाया गया है। नीचे देखें सूची...


Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story