Begin typing your search above and press return to search.

CG BJP-Congress News: भाजपा और कांग्रेस की लड़ाई: बंदर और कुत्ते तक आई! CM को बंदर, तो पूर्व CM को स्वान बना डाला...

CG BJP-Congress News: छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस की लड़ाई अब कुत्ते, बिल्ली जैसी हो गई है। कांग्रेस ने कार्टून के जरिये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बंदर चित्रित किया तो जवाब में भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को स्वान बना दिया। जाहिर है, सूबे में सियासी मर्यादायें टूट रही हैं।

CG BJP-Congress News: भाजपा और कांग्रेस की लड़ाई: बंदर और कुत्ते तक आई! CM को बंदर, तो पूर्व CM को स्वान बना डाला...
X
By Gopal Rao

CG BJP-Congress News: रायपुर। राजनीति खुन्नस के चलते छत्तीसगढ़ की दोनों बड़ी पार्टियों के बीच मर्यादाओं की डोर टूट रही है। कोई किसी को बंदर बता रहा, तो कोई कुत्ता। भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री को स्वान बना दिया। लगता है, कांग्रेस द्वारा भाजपा नेताओं के खिलाफ की जा रही बयानबाजी पर अब ‘जैसा का तैसा’ जवाब देने का फैसला भाजपा ने कर लिया है।

बीजेपी नेताओं का कहना है, कांग्रेस द्वारा इन दिनों लगातार असंसदीय शब्दों और भद्दे कार्टूनों का सहारा लेकर भाजपा नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। ऐसा करते हुए कांग्रेस अपने नेता राहुल गांधी की तरह ही किसी भी तरह की मर्यादा का ध्यान नहीं रखती है। कांग्रेस को शायद अभी तक यह भी लगता रहा है कि ‘पार्टी विथ डिफरेंस’ की छवि के कारण भाजपा उस भाषा में उसे जवाब नहीं दे सकती थी। पर अब ऐसा लगता है कि भाजपा भी अपनी उस छवि से आगे निकलने को तत्पर हो गई है। हालिया कार्टून विवाद इसकी तस्दीक करते हैं।

बताते हैं, कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल से मुख्यमंत्री विष्णुदेव के लिए लगातार अपमानजनक टिप्पणियों की कड़ी में हाल में पहले तो कांग्रेस ने उन्हें सैयारा फ़िल्म की तर्ज पर अदानी के साथ चित्रित किया। पार्टी नेताओं का कहना है, तब भी भाजपा ने संयत प्रतिक्रिया दी। उसके बाद तो तमाम मर्यादाओं को धत्ता बताते हुए, इस बार मुख्यमंत्री को एक बंदर के रूप में कांग्रेस ने चित्रित किया। ऐतिहासिक बहुमत से चुनी गई पार्टी के नेता, एक सहज-सरल आदिवासी मुख्यमंत्री का ऐसा अपमान इस बार भाजपा को सहन नहीं हुआ।

बीजेपी नेता कहते हैं, इस बार भाजपा की सहिष्णुता भी जवाब दे गई और उसने सीधे तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कार्टून के जरिये स्वान दिखा दिया।

इन दोनों कार्टून पर लोगों में काफी प्रतिक्रिया देखने को मिली। इस संबंध में नाम नहीं छापने की शर्त पर एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा- हमारे सहज सरल आदिवासी नेता और प्रदेश के मुख्यमंत्री को इतना अपमानजनक चित्रित किया जाना जिन लोगों को बुरा नहीं लगा, वे अब भूपेश बघेलजी का कार्टून बनाए जाने पर घड़ियाली आसूँ बहा रहे हैं। आखिर मुख्यमंत्री का अपराध क्या है? वे आदिवासी समाज से आते हैं तो क्या आप कुछ भी कह देंगे? अब ऐसी बदजुबानी सहन नहीं की जाएगी।

पार्टी विथ डिफरेंस का नारा याद दिलाने पर उक्त भाजपा नेता ने कहा कि निस्संदेह हम अलग तरह की पार्टी हैं और रहेंगे। लेकिन गाली खाने के लिए नहीं। हम सुशासन और पारदर्शिता आदि के मामले में अलग दल हैं और रहेंगे। चुनाव के समय दिए अपने नारे की तर्ज पर भाजपा नेता ने कहा- “अऊ नइ सहिबो, पलटवार करिबो “।

Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story