10 ट्रेनें रद्द: आज से इतने दिनों के लिए रद्द रहेंगी 10 ट्रेनें, आधे रास्ते तक रहेगा जेडी का सफर, 14 ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित

CG Train News
X
इमेज- NPG
CG Train News: बिलासपुर-झारसुगड़ा के बीच निर्माणाधीन चौथी रेलवे लाइन को अकलतरा रेलवे स्टेशन से जोड़ने का काम 11 से 18 अप्रैल तक किया जाएगा। इसकी वजह से बिलासपुर से रायगढ़ और गेवरा रोड, कोरबा से रायपुर तक चलने वाली 10 लोकल व मेमू पैसेंजर को 11 से 18 अप्रैल तक रद्द कर दिया है।

CG Train News: बिलासपुर। बिलासपुर-झारसुगड़ा के बीच निर्माणाधीन चौथी रेलवे लाइन को अकलतरा रेलवे स्टेशन से जोड़ने का काम 11 से 18 अप्रैल तक किया जाएगा। इसकी वजह से बिलासपुर से रायगढ़ और गेवरा रोड, कोरबा से रायपुर तक चलने वाली 10 लोकल व मेमू पैसेंजर को 11 से 18 अप्रैल तक रद्द कर दिया है। इस दौरान14 ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित।

चौथी लाइन के काम की वजह से गोंदिया- झारसुगड़ा-गों दिया जेडी पैसेंजर को आधे रास्ते तक चलाया जाएगा। कोरबा और रायपुर के बीच चलने वाली हसदेव एक्सप्रेस को कोरबा से बिलासपुर के बीच पैसेंजर बनाकर चलाया जाएगा। अकलतरा रेलवे स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने के काम को रेलवे प्रशासन ने रिशेड्यूल्ड करके 11 से 18 अप्रैल तक करने का निर्णय लिया है। इससे पहले 3 से लेकर 10 अप्रैल तक इस काम को करने का निर्णय लिया गया था। इसमें बदलाव कर सभी ट्रेनों को री-स्टोर कर दिया गया था।

बिलासपुर व रायगढ़ से चलने वाली 68738/68737 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू 11 अप्रैल से 18 अप्रैल तक।

रायगढ़ से चलने वाली 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर 12 अप्रैल से 19 अप्रैल तक।

बिलासपुर से चलने वाली 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर 11 अप्रैल से 18 अप्रैल तक।

रायपुर से चलने वाली 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर 11 अप्रैल से 18 अप्रैल तक।

गेवरा रोड से चलने वाली 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर 12 अप्रैल से 19 अप्रैल तक।

रायपुर से चलने वाली 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर 11 अप्रैल से 18 अप्रैल तक।

कोरबा से चलने वाली 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर 12 अप्रैल से 19 अप्रैल तक।

बिलासपुर व गेवरा रोड से चलने वाली 68734/68733 बिलासपुर-गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर 11 अप्रैल से 18 अप्रैल तक।

बिलासपुर व कोरबा से चलने वाली 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलास पुर मेमू पैसेंजर 11 अप्रैल से 18 अप्रैल तक।

बिलासपुर से चलने वाली 58210 बिलासपुर-गेवरा रोड पैसेंजर 11 अप्रैल से 18 अप्रैल तक रद्द रहेगी।

गोंदिया और झारसुगुड़ा जेडी बिलासपुर तक चलेगी

गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर 11 से 18 अप्रैल तक बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी यह ट्रेन बिलासपुर-झारसुगड़ा के मध्य रद्द रहेगी।

झारसुगड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर 11 अप्रैल से 18 अप्रैल तक बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी यह ट्रेन झारसुगड़ा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।

हसदेव एक्सप्रेस, पैसेंजर बनकर चलेगी

कोरबा-रायपुर-कोरबा ट्रेन नंबर 18250/18249 व 18252/18251 हसदेव एक्सप्रेस को 11 से 18 अप्रैल तक कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के बीच पैसेंजर बनाकर चलाया जाएगा। बिलासपुर- रायपुर के बीच यह ट्रेन एक्सप्रेस बनकर चलेगी।

Tags

Next Story